1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश, शुक्रवार को कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दी ये जानकारी

दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश, शुक्रवार को कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दी ये जानकारी

 Published : Apr 27, 2023 10:59 pm IST,  Updated : Apr 27, 2023 10:59 pm IST

आईएमडी का अनुमान है कि दिल्ली में शुक्रवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 38 व 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

imd alert - India TV Hindi
दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश Image Source : FILE/PTI

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार को झमाझम बारिश हुई है। शहर के पूर्वी, मध्य और दक्षिण पूर्वी हिस्सों समेत कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ये जानकारी दी है। इस दौरान रिलेटिव ह्यूमिडिटी 62 प्रतिशत और 27 फीसदी के बीच रही। 

शुक्रवार को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

आईएमडी ने अनुमान जताया है कि शुक्रवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 38 व 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गुरुवार को शाम करीब सात बजे ‘खराब’ (215) श्रेणी में दर्ज किया गया। बता दें कि जीरो से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें: 

देसी बम बनाने में माहिर 'गुड्डू बमबाज' गिरफ्तार, प्रयागराज के इस गिरोह से ली थी दहशत फैलाने की ट्रेनिंग

माफिया मुख्तार अंसारी के भाई और सांसद अफजाल अंसारी को हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, जानें क्या है पूरा मामला

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।