1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. IMD: दिल्ली में कुछ और दिन छाए रहेंगे बादल, 29 जनवरी को बारिश की संभावना

IMD: दिल्ली में कुछ और दिन छाए रहेंगे बादल, 29 जनवरी को बारिश की संभावना

 Published : Jan 26, 2023 11:35 pm IST,  Updated : Jan 26, 2023 11:35 pm IST

मौसम विभाग(IMD) के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस महीने अब तक का सर्वाधिक है।

सांकेतिक फाइल फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फाइल फोटो Image Source : FILE

Weather Update: मौसम विभाग(IMD) के मुताबिक दिल्ली में अगले कुछ दिन भी बादल छाये रहने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस महीने अब तक का सर्वाधिक है।IMD ने कहा कि नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते 29 जनवरी को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के बुलेटिन के अनुसार, अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। 

दिल्ली का AQI 297 किया गया दर्ज

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में संपूर्ण एयर क्ववॉलिटी इंडेक्स (AQI) 297 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच AQI ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। स्काईमेट वेदर सर्विसेज के महेश पालवत ने कहा कि अगले दो दिनों में दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।  

अभी तक नहीं हुई बारिश 
वहीं, आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सुबह बादल छाए रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक, 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो चार साल में इस महीने का सबसे अधिक तापमान था। दिल्ली में आने वाले  कुछ दिनों में बादल छाए रहने की संभावना है। दिल्ली में सर्दी के मौसम में अभी तक बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक  पिछले साल जनवरी में शहर में 82.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो 1901 के बाद से इस महीने में सबसे ज्यादा थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।