1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. IMD Weather Update: कड़ाके की ठंड या राहत? दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम, यहां जानिए

IMD Weather Update: कड़ाके की ठंड या राहत? दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम, यहां जानिए

 Published : Dec 30, 2024 07:37 am IST,  Updated : Dec 30, 2024 07:51 am IST

IMD Weather Update: राजधानी दिल्ली में लोग ठंड से कांप रहे हैं। सोमवार को दिल्ली में कड़ाके की ठंड रहेगी या लोगों को राहत मिलेगी? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब।

IMD Weather Update- India TV Hindi
IMD Weather Update Image Source : PTI

IMD Weather Update: उत्तर भारत के अनेक राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत भारत के कई राज्यों में मौसम विभाग ने शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में भी ठंड ने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि सोमवार 30 दिसंबर 2024 को भारत की राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही दिल्ली के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं विस्तार से कि सोमवार को कैसा रहने वाला है दिल्ली का मौसम।

रविवार को कैसा रहा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी कि IMD की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, रविवार 29 दिसंबर 2024 को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ये तापमान इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ये स महीने के औसत तापमान से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

सोमवार को कैसा रहेगा मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

कैसा रहा दिल्ली का AQI?

दिल्ली के AQI में भी शनिवार के मुकाबले रविवार को गिरावट देखने को मिली है। रविवार को शाम 4 बजे दिल्ली का 24 घंटे AQI 225 दर्ज किया गया। ये खराब श्रेणी में आता है। वहीं, शनिवार को  मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया था। दिल्ली के आनंद विहार, सिरीफोर्ट और विवेक विहार में एक्यूआई 300 से अधिक दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। आपको बता दें कि शून्य से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- दिल्ली में 2014 में 14 लाख तो 2019 में बढ़े 9 लाख वोटर्स, अरविंद केजरीवाल पर BJP का बड़ा आरोप; जानें वीरेंद्र सचदेवा ने क्या कहा

'नई दिल्ली विधानसभा सीट पर चुनाव जीतने के लिए लोगों के वोट कटवा रही बीजेपी', केजरीवाल का बड़ा आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।