1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में सभी कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल, भारत-पाक के बीच जारी तनाव के चलते लिया फैसला

दिल्ली में सभी कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल, भारत-पाक के बीच जारी तनाव के चलते लिया फैसला

 Reported By: Shoaib Raza Edited By: Khushbu Rawal
 Published : May 08, 2025 09:45 pm IST,  Updated : May 08, 2025 09:58 pm IST

पाकिस्तान से तनाव के बीच राष्ट्रीय राजधानी में भी खास सर्तकता बरती जा रही है। सरकार ने मौजूदा हालात को देखते हुए सभी अधिकारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी हैं।

सीएम रेखा गुप्ता- India TV Hindi
सीएम रेखा गुप्ता Image Source : FILE PHOTO

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने मौजूदा हालात को देखते हुए सभी अधिकारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी हैं। बता दें कि पाकिस्तान से तनाव के बीच राष्ट्रीय राजधानी में भी खास सर्तकता बरती जा रही है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में कुछ देर के लिए ब्लैक आउट किया गया। इंडिया गेट की लाइटें भी बंद कर दी गईं। हालांकि कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई।

delhi govt order leave cancel
Image Source : INDIA TVदिल्ली सरकार का आदेश

हाई अलर्ट पर हरियाणा, अस्पतालों में 25% बेड रिजर्व रखने के निर्देश

सरकार का कहना है कि ऑपरेशन अभी जारी है। ऐसे में हरियाणा में भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है। गुरुग्राम में भी डॉक्टरों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। डॉक्टरों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। इसके साथ सरकारी और निजी अस्पतालों को इमरजेंसी के लिए 25% बेड रिजर्व रखने के निर्देश दिए हैं।

पाकिस्तान ने जैसलमेर पर किया हमला

वहीं, आपको बता दें कि पाकिस्तान ने जैसलमेर में मिसाइल हमला किया है। पाकिस्तान की तरफ से लगातार मिसाइलें दागी जा रही हैं। कई ड्रोन हमले भी किए गए हैं। भारत का एयर डिफेंस सिस्टम सभी हमलों को नाकाम कर रहा है। अब तक 70 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन ध्वस्त किए जा चुके हैं। पाकिस्तानी हमले के बाद पूरे शहर में ब्लैकआउट कर दिया गया है। जैसलमेर में हमले के बाद बीकानेर और जोधपुर में भी ब्लैक आउट कर दिया गया है। ब्लैक आउट में पूरे शहर की बिजली काट दी जाती है। साथ ही लोगों को पहले ही ट्रेनिंग दी जा चुकी है कि ऐसे ब्लैक आउट के समय किसी भी तरह की रोशनी न जलाएं।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।