1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. इंडिया इस्लामिक सेंटर में आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा, सीएम रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा समेत कई हस्तियां रहीं मौजूद

इंडिया इस्लामिक सेंटर में आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा, सीएम रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा समेत कई हस्तियां रहीं मौजूद

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Niraj Kumar
 Published : Mar 15, 2025 09:08 pm IST,  Updated : Mar 15, 2025 11:14 pm IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू, दिल्ली के डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन समेत कई जानी-मानी हस्तियां इस इफ्तार पार्टी में शरीक हुईं।

Rajat sharma, INDIA TV- India TV Hindi
इफ्तार पार्टी में शामिल हुए रजत शर्मा Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के इंडिया इस्लामिक सेंटर में आज रोजा-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस रोजा-इफ्तार पार्टी में इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा भी शामिल हुए। दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौशर जहां ने इस रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू, दिल्ली के डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन समेत कई जानी-मानी हस्तियां इस रोजा इफ्तार पार्टी में शरीक हुईं।

देश खुशहाल रहे, अमन और चैन बना रहे-रजत शर्मा

इस मौके पर इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने कहा कि रमजान का महीना बड़ा पवित्र और पावन महीना है। उन्होंने कहा कि देश में खुशहाली, अमन और चैन बना रहे। देश तरक्की करता रहे, यही मेरी कामना है। 

शांति और प्रेम के साथ आगे बढ़ने की जरूरत-रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ' मुझे बहुत अच्छा लगा। हमें सामाजिक सद्भाव के साथ रहना चाहिए। भारत एक बड़ा लोकतंत्र है और इस लोकतंत्र में हमें शांति और प्रेम के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। हमारा देश प्रेम और सद्भाव के खूबसूरत धागे में बंधा हुआ है।'

ऐसा खुशनुमा माहौल बना रहे-कौशर जहां

दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौशर जहां ने कहा कि देश में भाईचारा, प्रेम और सद्भावना का माहौल है। लोग भी यही चाहते हैं। मेरी खुदा से यही दुआ है कि हमेशा ऐसा खुशनुमा माहौल बना रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।