1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. आईटीओ बैराज का काम संभालेगी सेना, अरविंद केजरीवाल ने की थी ये अपील

आईटीओ बैराज का काम संभालेगी सेना, अरविंद केजरीवाल ने की थी ये अपील

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jul 14, 2023 02:46 pm IST,  Updated : Jul 14, 2023 02:46 pm IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सेना और एनडीआरएफ से तुरंत मदद भेजने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण नदी का पानी पूरे शहर में आ गया है।

Indian Army will take over the work of ITO Barrage Arvind Kejriwal had appealed- India TV Hindi
अरविंद केजरीवाल ने सेना और एनडीआरएफ से मांगी मदद Image Source : PTI

दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सेना और एनडीआरएफ से तुरंत मदद भेजने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण नदी का पानी पूरे शहर में आ गया है। इस कारण आईटीओ और उसके आसपास के इलाकों में बाढ़ आ गई है। मैंने मुख्य सचिव को सेना और एनडीआरएफ की मदद लेने के लिए निर्देश दिए हैं। दरअसल दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर कहा था कि आईटीओ ब्रिज के बैराज के पांच गेट जाम हैं, जिस कारण पूरा पानी नहीं निकल रहा है। 

अरविंद केजरीवाल ने मांगी सेना की मदद

मंत्री ने कहा कि गेटों को खोलने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। अगर वे नहीं खुलते हैं तो उन्हें गैस कटर से काट दिया जाएगा ताकि जल्दी से पानी निकल सके। सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में ट्वीट करते हुए कहा कि यमुना में बढ़े जलस्तर से दिल्ली जल बोर्ड का इंद्रप्रस्थ रेगुलेटर टूट गया था जिसे ठीक करने का काम रात-भर चला। अभी मैंने भी वहाँ का दौरा किया। उम्मीद है कि अगले 4-5 घंटे में इसे ठीक कर लिया जाएगा। सरकार, NDRF और आर्मी की टीमें पूरी मेहनत से काम कर रही है। हमारी कोशिश है कि पानी शहर के अंदर नहीं घुसना चाहिए।

इन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स में घुसा पानी

बता दें कि बाढ़ के कारण दिल्ली के तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स में बाढ़ का पानी घुस गया था। इस कारण अब पानी की किल्लत से दिल्लीवासियों को जूझना पड़ रहा है। दिल्ली सरकार ने यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण तीन जल शोधन संयंत्रों (वाटर ट्रीटमेंट प्लांट) के बंद हो जाने के बाद पानी की सप्लाई में 25 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि चंद्रावल, ओखला और वज़ीराबाद के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह से ठप पड़ गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।