1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में ब्लास्ट की तैयारी कर रहा था ISIS आतंकी रिजवान, पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे

दिल्ली में ब्लास्ट की तैयारी कर रहा था ISIS आतंकी रिजवान, पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 10, 2024 09:15 am IST,  Updated : Aug 10, 2024 09:16 am IST

जानकारी के मुताबिक रिजवान दिल्ली में ब्लास्ट की तैयारी कर रहा था।आतंकी रिजवान कमांडर फरतुल्लाह गोरी के सीधे संपर्क में था। उसने पुणे में कंट्रोल IED ब्लास्ट की ट्रेनिंग ली थी।

दिल्ली में ब्लास्ट की तैयारी कर रहा था ISIS आतंकी रिजवान,- India TV Hindi
दिल्ली में ब्लास्ट की तैयारी कर रहा था ISIS आतंकी रिजवान, Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली से गिरफ्तार ISIS आतंकी रिजवान अली से पूछताछ में कई चौंकानेवाले खुलासे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक रिजवान दिल्ली में ब्लास्ट की तैयारी कर रहा था। उसने दिल्ली के  जामिया और ओखला में यमुना के तटीय इलाकों में कंट्रोल ब्लास्ट किए थे। इतना ही नहीं ISIS के पुणे मॉड्यूल के पकड़े जाने के बाद वह दिल्ली में नए मॉड्यूल को तैयार करने में जुटा था।

जानकारी के मुताबिक पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि आतंकी रिजवान आतंक के कमांडर फरतुल्लाह गोरी के सीधे संपर्क में था। रिजवान ने पुणे में कंट्रोल IED ब्लास्ट की ट्रेनिंग ली थी। पुणे पुलिस के शिकंजे से बाहर निकलने के बाद रिजवान महाराष्ट्र और गुजरात के अलग-अलग शहरों में छिपा रहा। फरारी के दौरान भी वह फरतुल्लाह गोरी के संपर्क में था।

2018 में भी गिरफ्तार हुआ था रिजवान

बता दें कि लंबे अर्से से फरार आतंकी रिजवान को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने अपने नेटवर्क को लगातार एक्टिव कर रखा था। कहा जा रहा है कि उसने अपने कुछ साथियों के साथ दिल्ली और मुंबई के VVIP इलाकों की रेकी की थी। उसे इससे पहले दिल्ली पुलिस ने साल 2018 में गिरफ्तार किया लेकिन लंबी पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था। आतंकी रिजवान की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस व अन्य जांच एजेंसी अलर्ट मोड पर है। सरोजिनी नगर मार्केट, लाजपत नगर मार्केट, खान मार्केट सहित अन्य मार्केटों में मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों के पोस्टर चस्पा किए गए हैं।

आतंकी पर घोषित था 3 लाख रुपये का इनाम

इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली-फरीदाबाद सीमा पर उसे गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक अवैध बंदूक बरामद की गई है। NIA ने ISIS के आतंकवादी रिजवान अब्दुल हाजी अली पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।