1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के जहांगीरपुरी में 5 नाबालिगों ने युवक को चाकू से गोदा, बचाने आए दोस्त के पिता पर भी ताबड़तोड़ हमला

दिल्ली के जहांगीरपुरी में 5 नाबालिगों ने युवक को चाकू से गोदा, बचाने आए दोस्त के पिता पर भी ताबड़तोड़ हमला

 Published : Dec 24, 2024 09:19 am IST,  Updated : Dec 24, 2024 09:19 am IST

दिल्ली के जहांगीरपुरी में 21 साल के लड़के को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि 5-6 की संख्या में आए नाबालिगों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक युवक पर कई बार चाकू से हमला किया गया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, बचाने गए मृतक के दोस्त के पिता पर भी बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर 5 नाबालिगों को पकड़ लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि चाकू गोदकर मारने की घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने तुरंत एक टीम भेजी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा कि पवन (45) को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अमन (21) की मौत हो गई है। पुलिस जांच से पता चला है कि यह हमला पहले की रंजिश के कारण किया गया था। अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए कई टीम गठित की गई हैं।

खून से लथपथ पड़े थे दोनों

पुलिस के अनुसार, मृतक युवक अमन अपने परिवार के साथ जहांगीरपुरी स्थित के ब्लॉक की झुग्गी में रहता था। वह अपने भाई के साथ काम करता था। जहांगीरपुरी पुलिस को शाम 6:30 बजे के ब्लॉक की झुग्गी में कुछ लोगों को चाकू मारने की पीसीआर काल मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जहां पाया कि अमन और उसके दोस्त के पिता खून से लथपथ हालत में पड़े हैं। आनन-फानन इन्हें पास के ही बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमन की हालत गंभीर देखते हुए उसे लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

घर से बाहर निकला ही था कि हो गया हमला

पीड़ित परिवार ने बताया कि अमन चाय पीकर घर से बाहर ही निकला था कि कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने चाकुओं से हमला कर दिया। परिवार का आरोप है कि इस वारदात को आधा दर्जन के करीब बदमाशों ने अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस कई अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-

'गायत्री ने लगा ली फांसी', ये सुनते ही पुष्पा ने भी दी अपनी जान, एकसाथ दोनों लड़कियों की उठी अर्थी, जानें मामला

सिनेमा हॉल में 'पुष्पा-2' देख रहा था हत्या और तस्करी का आरोपी, पुलिस ने बीच शो से किया गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।