1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में विभिन्न शॉपिंग मॉल में शराब की 37 और दुकानें फिर खोलने की अनुमति दी

दिल्ली में विभिन्न शॉपिंग मॉल में शराब की 37 और दुकानें फिर खोलने की अनुमति दी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 16, 2020 08:08 pm IST,  Updated : Jun 16, 2020 08:10 pm IST

दिल्ली सरकार ने विभिन्न शॉपिंग मॉल में स्थित शराब की 37 और दुकानों को फिर से खोलने की अनुमति देते हुए वहां शारीरिक दूरी सुनिश्चित करने के लिये पर्याप्त कदम उठाने का निर्देश दिया।

Liqour shops in Delhi Shoping malls to open- India TV Hindi
Liqour shops in Delhi Shoping malls to open Image Source : FILE

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार ने विभिन्न शॉपिंग मॉल में स्थित शराब की 37 और दुकानों को फिर से खोलने की अनुमति देते हुए वहां शारीरिक दूरी सुनिश्चित करने के लिये पर्याप्त कदम उठाने का निर्देश दिया। एक अधिकारी ने कहा कि आबकारी विभाग ने अभी शहर के कोरोना वायरस निषिद्ध क्षेत्रों में शराब की कोई भी दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी है। 

शहर में ऐसे लगभग 240 क्षेत्र हैं। उन्होंने कहा, ''दिल्ली सरकार ने विभिन्न शॉपिंग मॉल में स्थित 37 शराब की दुकानें फिर से खोलने की अनुमति दी है।'' उन्होंने कहा कि सरकार ने इन दुकानों को मॉल के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर शारीरिक दूरी के नियमों समेत सभी ऐहतियाती कदम उठाने का भी निर्देश दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।