1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली होटल अग्निकांड LIVE: 4 दिन की कस्टडी में भेजा गया आरोपी लवकेश बजाज, पुलिस हिरासत में उगलेगा राज!
  Live Now

दिल्ली होटल अग्निकांड LIVE: 4 दिन की कस्टडी में भेजा गया आरोपी लवकेश बजाज, पुलिस हिरासत में उगलेगा राज!

 Reported By: Kumar Sonu,,  Shoaib Raza, Edited By: Kajal Kumari
 Updated : Jun 04, 2026 05:22 pm IST

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद आरोप प्रत्यारोप का भी दौर जारी है। होटल के मैनेजर की तलाश जारी है। वहीं लाइसेंस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जानें घटना से संबंधित लेटेस्ट अपडेट...

दिल्ली अग्निकांड- India TV Hindi
दिल्ली अग्निकांड Image Source : REPORTER

मालवीय नगर अग्निकांड मामला: होटल के मालिक लवकेश बजाज की गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली पुलिस होटल के मैनेजर जय मिश्रा की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। जिस Flourish Stay होटल में आग लगी थी और 21 लोगों की जलकर मौत हो गई थी, उस होटल को लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं। होटल के मालिक ने कथित तौर पर केवल चाय की दुकान (Tatkal Licence) के लिए आवेदन किया था। होटल को B&B (Bed & Breakfast) श्रेणी में केवल 6 कमरों के संचालन की अनुमति मिली थी। पुलिस के अनुसार, मालिक पर 26 कमरे संचालित करने का आरोप है। होटल की पहली मंजिल पर रेस्तरां और बेसमेंट में किचन भी चलाया जा रहा था। हादसे के बाद पुलिस, एमसीडी, पर्यटन विभाग और अन्य सरकारी एजेंसियों के बीच जिम्मेदारी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।

जानें घटना से संबंधित लेटेस्ट अपडेट...

Live updates :दिल्ली होटल अग्निकांड पर जानें लेटेस्ट अपडेट्स

Auto Refresh
Refresh
  • 5:20 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    मालवीय नगर अग्निकांड पर कोर्ट का आदेश

    मालवीय नगर बिल्डिंग आग मामला में कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि जांच प्रारंभिक चरण में होने को देखते हुए कोर्ट का मत है कि घटना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का पता लगाने एवं अनिवार्य कानूनी प्रावधानों के अनुपालन में हुई कथित चूकों की जांच के लिए आरोपी से पुलिस हिरासत में पूछताछ आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, जांच के दौरान जिन व्यक्तियों की भूमिका सामने आई है, उनका पता लगाने, उन्हें खोजने और गिरफ्तार करने के लिए भी आरोपी की पुलिस हिरासत आवश्यक है। साथ ही, संबंधित संपत्ति के संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बरामदगी के लिए भी आरोपी की पुलिस हिरासत जरूरी है। इसके अलावा, मामले से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और डिजिटल साक्ष्यों की बरामदगी के लिए भी आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करना आवश्यक है।

  • 3:18 PM (IST)
    Posted by Vinay Trivedi

    कोर्ट ने लवकेश बजाज को पुलिस कस्टडी में भेजा

    दिल्ली के साकेत कोर्ट में आज लवकेश बजाज को पेश किया गया था। कोर्ट ने अब लवकेश बजाज को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। अब उससे पुलिस हिरासत में पूछताछ होगी और फ्लोरिश स्टे में अग्निकांड के बारे में सवाल पूछे जाएंगे।

  • 2:52 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    जांचकर्ताओं ने क्या बताया

    मालवीय नगर अग्निकांड | जांचकर्ताओं ने पाया है कि आग लगने के समय इमारत का छत से बाहर निकलने का द्वार बंद था, जिससे संभवतः अंदर मौजूद लोगों के भागने का रास्ता सीमित हो गया था। दिल्ली पुलिस ने फरार जय मिश्रा को ढूंढने और गिरफ्तार करने के लिए पांच अलग-अलग टीमें गठित की हैं। एहतियात के तौर पर, दिल्ली पुलिस ने इमारत के मालिक लवकेश बजाज और उनकी पत्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है ताकि उन्हें देश छोड़ने से रोका जा सके। पुलिस एक प्रमुख चश्मदीद गवाह केसर सिंह की भी तलाश कर रही है, जिसका बयान आग लगने के सटीक कारण का पता लगाने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

  • 2:12 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    अभी भी फरार है होटल मैनेजर जय मिश्रा

    मालवीय नगर अग्निकांड | जांचकर्ताओं ने पाया है कि आग लगने के समय इमारत का छत से बाहर निकलने का द्वार बंद था, जिससे संभवतः अंदर मौजूद लोगों के भागने का रास्ता सीमित हो गया था। दिल्ली पुलिस ने जय मिश्रा को ढूंढने और गिरफ्तार करने के लिए पांच अलग-अलग टीमें गठित की हैं, जो अभी भी फरार है। एहतियात के तौर पर, दिल्ली पुलिस ने इमारत के मालिक लवकेश बजाज और उनकी पत्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है ताकि उन्हें देश छोड़ने से रोका जा सके। पुलिस एक प्रमुख चश्मदीद गवाह केसर सिंह की भी तलाश कर रही है, जिसका बयान आग लगने के सटीक कारण का पता लगाने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

     

  • 2:09 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    चश्मदीद गवाह केसर सिंह की तलाश

    एक अहम चश्मदीद गवाह केसर सिंह की भी तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि उसकी गवाही से आग लगने की सही वजह का पता चल सकती है

  • 1:43 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    होटल के मालिक लवकेश बजाज का बड़ा खुलासा

    सूत्रों के अनुसार, होटल के मालिक लवकेश बजाज ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह जब आग लगी तो वह होटल के पास से गुजर रहा था, लेकिन रुका नहीं। आरोप है कि वह डर के मारे भाग गया और घर नहीं लौटा, बल्कि पुलिस द्वारा पकड़े जाने से पहले शहर के विभिन्न हिस्सों में घूमता रहा।

  • 12:48 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    मृतकों के परिजनों को 10 लाख मुआवजा देगी दिल्ली सरकार

    मालवीय नगर अग्निकांड के मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा, जबकि गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख का मुआवजा देगी दिल्ली सरकार-बोलीं सीएम रेखा गुप्ता

  • 12:42 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    अग्निकांड में मारे गए 9 विदेशी नागरिकों की पहचान हुई

    दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर अग्निकांड में मारे गए 12 विदेशी नागरिकों में से 9 विदेशी नागरिकों की पहचान हो चुकी है। सभी विदेशी नागरिकों के शवों को उनके देश वापस भेजने के लिए दिल्ली पुलिस उनकी लिस्ट विदेश मंत्रालय को भेज दी है। विदेशी नागरिकों की पहचान मौके से मिले पासपोर्ट के आधार पर की गई है। सभी विदेशी नागरिकों की DNA प्रोफाइलिंग पुलिस ने करवा ली है। संबंधित देश की एंबेसी से परमिशन लेकर DNA प्रोफाइलिंग की गई है। सभी विदेशी नागरिकों के शवों का पोस्टमार्टम भी एंबेसी की परमिशन के बाद किया गया है।

  • 12:31 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    अधिकतर लोगों की मौत दम घुटने के कारण हुई

    सूत्रों के मुताबिक अधिकतर लोगों की मौत दम घुटने के कारण हुई है। सूत्रों के मुताबिक इस होटल में लवकेश बजाज का कोई भी पार्टनर नहीं था। दिल्ली पुलिस की तकरीबन 10 टीमें आरोपी मैनेजर जय मिश्रा और जांच में जुटी हुई है।

  • 12:31 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    जांच करने आज फिर होटल जाएगी फॉरेंसिक टीम

    मालवीय नगर अग्निकांड मामले में होटल की फॉरेंसिक जांच के लिए FSL के एक्सपर्ट की टीम आज एक बार फिर आएगी। कल FSL की टीम केवल एक ही फ्लोर पर जांच कर पाई थी। अग्निकांड में मरने वाले लोगों में वो लोग शामिल थी जो होटल के तीसरे फ्लोर और बेसमेंट में मौजूद थे। कई कमरों में जांच के दौरान दमकल विभाग को इलेक्ट्रॉनिक चूल्हे और दूसरे उपकरण मिले थे। दरअसल जो लोग लंबे समय से होटल में रुके हुए थे वो खाना बनाने के लिए इन उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे थे। 

     

  • 11:53 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार को दिया था निर्देश

    जनवरी में दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार से आग लगने की घटनाओं और अन्य दुर्घटनाओं से निपटने के लिए एक योजना तैयार करने को कहा था। उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार और अन्य अधिकारियों से ऐसी घटनाओं को शीघ्रता से रोकने के लिए एक कार्य योजना तैयार करने को कहा था।

  • 11:35 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    शुरुआती जांच में खुलासा-शार्ट सर्किट से लगी थी आग

    दिल्ली पुलिस की सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि मालवीय नगर होटल में शार्ट सर्किट से लगी थी आग। होटल के बेसमेंट और टॉप फ्लोर पर दो किचन बने हुए थे और दोनों किचन के अंदर LPG के सिलिंडर रखे हुए थे।LPG सिलिंडर में कोई ब्लास्ट नहीं हुआ था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आग इतनी तब फैलती है जब इंटरनल वायरिंग में शार्ट सर्किट हुआ हो।

  • 10:49 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    दिल्ली की सीएम ने बुलाई मीटिंग

    दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने 12 बजे मंत्रियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में  मालवीय नगर अग्निकांड और ऐसे हादसों को कैसे रोका जाए इसपर भी चर्चा होगी। ये मीटिंग प्री कैबिनेट की बैठक जैसी ही है, जो पहले से पूर्व निर्धारित होती है।

  • 10:35 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    दिल्ली के मेयर ने तीन दिन में जांच की रिपोर्ट मांगी

    मालवीय नगर अग्निकांड मामले की जांच के लिए दिल्ली के मेयर परवेश वाही ने निगम कॉमिशनर को पत्र लिख कर दिए जांच के आदेश। निगम कॉमिशनर से उच्च स्तरीय जांच करने को कहा गया और 3 दिन में जांच की रिपोर्ट देने को कहा।निगम कॉमिशनर की हाई लेवल कमेटी जिन बिन्दुओ पर जांच कर रही है वो है-

    1- जिस होटल में आग लगी उसके पास पर्याप्त लाइसेंस था या नही?
    2- निगम के किन अधिकारियों की लापरवाही है?
    3- कौन कौन संभावित विभाग के अधिकारी जिम्मेदार है?
    4- निरीक्षण या सर्वे समय समय पर क्यों नही किया गया?

  • 10:33 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    होटल में इंस्पेक्शन करने पहुंची दिल्ली नगर निगम की टीम

    दिल्ली नगर निगम की टीम जिस होटल में आग लगी है इसकी इंस्पेक्शन करने के लिए पहुंची है। दिल्ली नगर निगम में अग्निकांड की जांच के आदेश दिए थे। मौके पर पहुंची दिल्ली नगर निगम की टीम स्पॉट की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।