1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. कोरोना मरीजों की बदहाली के वीडियो पर LNJP अस्पताल ने दी सफाई, जानिए क्या कहा

कोरोना मरीजों की बदहाली के वीडियो पर LNJP अस्पताल ने दी सफाई, जानिए क्या कहा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 11, 2020 09:54 am IST,  Updated : Jun 11, 2020 11:37 am IST

कोरोना मरीजों की बदहाली के वीडियो पर एलएनजेपी के मेडिकल सुपरिटेंडेट डॉक्टर सुरेश कुमार ने सफाई देते हुए इंडिया टीवी को आज गुरुवार को बताया कि शवों के वॉर्ड में पड़े होने की बात गलत है।

LNJP Hospital, viral video, corona patients - India TV Hindi
LNJP Hospital reaction on viral video of corona patients  Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। लाशों के वीडियो सामने आने बाद कोविड के लिए डेडिकेटेड लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) के मेडिकल सुपरिटेंडेट डॉक्टर सुरेश कुमार ने सफाई देते हुए इंडिया टीवी को आज गुरुवार को बताया कि शवों के वॉर्ड में पड़े होने की बात गलत है। शवों को हटाने में 1 घंटे का समय लगता है। वीडियो में दिख रहा पेशेंट बिल्कुल ठीक है। वीडियो में दिख रहा पेशेंट फिलहाल सो रहा है।

Exclusive: दिल्ली एलएनजेपी अस्पताल के वार्डों में मरीजों के बेड के नीचे और आसपास पड़ी हैं लाशें 

डॉक्टर सुरेश कुमार ने इंडिया टीवी के साथ विशेष बातचीत में बताया कि गर्मी की वजह से पेशेंट कपड़े निकालकर सो रहे थे। हमारे पास पेशेंट बहुत ज्यादा हैं। बहुत सारे डॉक्टर भी कोरोना वायरस से इन्फेक्ट हो रहे हैं। दिल्ली के LNJP हॉस्पिटल में कोरोना के इलाज के दौरान बड़ी लापरवाही का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के मुताबिक, दिल्ली में  कोरोना वायरस के 11 जून (गुरुवार) सुबह 8 बजे तक कुल 32,810 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 19581 एक्टिव केस, 12,245 ठीक हो चुके लोग शामिल हैं साथ ही राजधानी दिल्ली में अबतक कुल 984 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।