1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में हिट एंड रन का हैरान कर देने वाला Video आया सामने, लड़की पर चढ़ाई कार

दिल्ली में हिट एंड रन का हैरान कर देने वाला Video आया सामने, लड़की पर चढ़ाई कार

 Reported By: Kumar Sonu Written By: Mangal Yadav
 Published : Apr 11, 2024 09:32 am IST,  Updated : Apr 11, 2024 09:44 am IST

सीसीटीवी वीडियो में देखा जा रहा है कि स्कूटी पर एक शख्स और लड़की सवार थे। पीछे से कार आती है और उन्हें रौदते हुए चली जाती है। लड़की को कार घसीटकर कुछ दूर भी ले जाती है।

दिल्ली के नंद नगरी में लड़की पर चढ़ाई कार- India TV Hindi
दिल्ली के नंद नगरी में लड़की पर चढ़ाई कार Image Source : INDIA TV

नई दिल्लीः दिल्ली में हिट एंड रन का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नंद नगरी इलाके में बाइक के पीछे बैठी लड़की पर एक शख्स ने कार को चढ़ा दी। कार के नीचे आने से लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना 9 अप्रैल की बताई जा रही है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार चालक ने जानबूझकर लड़की पर गाड़ी चढ़ा दी।

बाइक को रौंदकर फरार हो गया युवक 

सीसीटीवी वीडियो में देखा जा रहा है कि स्कूटी पर एक शख्स और लड़की सवार थे। पीछे से कार आती है और उन्हें रौदते हुए चली जाती है। लड़की को कार घसीटकर कुछ दूर भी ले जाती है। आस-पास के लोग जब तक इकट्ठा होते कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीबी के आधार पर आरोपी सनी रावल को गिरफ्तार कर उसकी कार जब्त कर ली है।

गाजियाबाद में काम करती है लड़की

लड़की का नाम अबीबा बताया जा रहा है कि जोकि गाजियाबाद में एक आरओ की दुकान में काम करती है। लड़की की तरफ से इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वाहन चोरी का आरोपी भी गिरफ्तार

वहीं, दिल्ली पुलिस ने वाहन चोरी के 30 मामलों में कथित तौर पर शामिल एक दंपति को गिरफ्तार किया है। पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि आरोपियों की पहचान पहाड़गंज इलाके के निवासी मनिंदर कौर (23) और प्रशांत (25) के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि पांच अप्रैल को एक दोपहिया वाहन की चोरी के संबंध में विकासपुरी पुलिस थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।