1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 500 रुपए और मोबाइल के लिए दिल्ली के मंडोली में युवक की हत्या, 3 गिरफ्तार

500 रुपए और मोबाइल के लिए दिल्ली के मंडोली में युवक की हत्या, 3 गिरफ्तार

 Reported By: Sanjay Sah Edited By: Subhash Kumar
 Published : Sep 06, 2023 08:13 am IST,  Updated : Sep 06, 2023 08:16 am IST

आरोपियों ने लूट के इरादे से युवक को एक सुनसान इलाके में घेर लिया और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मृतक का मोबाइल और कैश लेकर फरार हो गए।

Representative Image- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : ANI

राजधानी दिल्ली के मंडोली इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति से सुनसान इलाके में मोबाइल फोन और 500 छिनने की कोशिश में 3 आरोपियों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। युवक मे लूट का विरोध करने की कोशिश की जिसके बाद आरोपियों ने उस पर चाकूओं से एक के बाद एक वार किए और वहीं पर उसकी हत्या कर दी। 

क्या था पूरा मामला?

हर्ष विहार क्षेत्र के मंडोली इलाके में 1 सितंबर को सुबह-सुबह 25 वर्ष के सलमान नामक युवक की हत्या का मामला सामने आया था। हत्या के पीछे की वजह लूट बताई गई है। आरोपियों ने सलमान को मंडोली के पास एक सुनसान जगह पर रोक कर उसे लूटने की कोशिश की। जब सलमान ने लूट का विरोध करना चाहा तो एक आरोपी ने उसे पीछे से पकड़ा और दूसरे ने उस पर चाकू से कई वार किए। इसके बाद आरोपी मृतक का फोन और 500 रुपये लेकर वहां से फरार हो गए। 

3 गिरफ्त में
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस हत्या से जुड़े अभिषेक ठाकुर और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दो आरोपी नाबालिग हैं। एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है और एक अन्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 

रेहड़ी लगाता था युवक
मृतक सलमान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला था और पानी की रेहड़ी लगाता था। रात करीब साढ़े दस बजे उसने अपनी मां से बात की थी। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका। बाद में उसका फोन और कुछ नकदी गायब थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने मृतक का मोबाइल किसी अज्ञात शख्स को 1600 रुपये में बेच दिया था। हत्या के बाद आरोपियों ने ऑटो कर के नरेला में अपने रिश्तेदार के घर रात गुजारी थी। 

ये भी पढ़ें- G20 Summit: दिल्ली पुलिस ने मेट्रो को लेकर जारी किया नया आदेश, अब केवल इस मेट्रो स्टेशन की सेवाएं होंगी रद्द

ये भी पढ़ें- किराए पर चल रहे हैं दिल्ली पुलिस के करीब एक दर्जन थाने, RTI जवाब में मिली ये जरूरी जानकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।