1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के वेलकम इलाके में शख्स की चाकू गोदकर हत्या, आरोप में 3 नाबालिग गिरफ्तार

दिल्ली के वेलकम इलाके में शख्स की चाकू गोदकर हत्या, आरोप में 3 नाबालिग गिरफ्तार

 Reported By: Sanjay Kumar Sah Edited By: Malaika Imam
 Published : Jul 22, 2025 12:09 pm IST,  Updated : Jul 22, 2025 12:19 pm IST

दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र स्थित जनता कॉलोनी में बीती रात एक युवक की चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। देर रात लगभग 11:21 बजे चाकू की वारदात की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को पता चला कि घायल को पहले ही जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। 

मृतक की पहचान मुस्तकीन (39) निवासी जनता कॉलोनी के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है।

किसी बात को लेकर हुआ झगड़ा 

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक मुस्तकीन और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस अन्य दूसरे एंगल पर भी जांच कर रही है। इस घटना के संबंध में वेलकम थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी गिरफ्तार

एक अन्य खबर में, दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में हुई एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद कई मामलों में वांछित एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर निवासी खेमचंद (35) के रूप में हुई है, जो 12 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित था और लंबे समय से फरार था। एक गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उससे सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसने पुलिस दल पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। इस बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

ये भी पढ़ें-

VIDEO: गुजरात में भीषण आग की लपटों में घिरी प्लास्टिक फैक्ट्री, धू-धू कर जली

कांवड़ यात्रा को लेकर कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।