1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. आप विधायक आतिशी कोविड-19 से संक्रमित पाईं गईं: पार्टी सहयोगी

आप विधायक आतिशी कोविड-19 से संक्रमित पाईं गईं: पार्टी सहयोगी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 17, 2020 04:38 pm IST,  Updated : Jun 17, 2020 04:45 pm IST

आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं। उनकी पार्टी के सहयोगियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता आतिशी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Atishi Marlena found Coronavirus Positive- India TV Hindi
Atishi Marlena found Coronavirus Positive Image Source : IANS

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं। उनकी पार्टी के सहयोगियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता आतिशी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आतिशी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। मुझे उम्मीद है वह जल्द से जल्द स्वस्थ होकर एक बार फिर लोगों की सेवा में लग जाएंगी।’’

सूत्रों के अनुसार आतिशी की मंगलवार को कोविड-19 के लिए जांच हुई थी और आज उनकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। सूत्रों ने बताया कि वह इस समय घर में पृथक हैं। आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया, ‘‘शीघ्र स्वस्थ हों आतिशी, कोरोना से जल्द स्वस्थ हों।’’ आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।