1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. MEA हॉस्टल में ड्यूटी के दौरान सिक्योरिटी गार्ड पर गिरा भारी गेट, RML अस्पताल में तोड़ा दम

MEA हॉस्टल में ड्यूटी के दौरान सिक्योरिटी गार्ड पर गिरा भारी गेट, RML अस्पताल में तोड़ा दम

 Reported By: Kumar Sonu
 Published : Aug 17, 2026 03:57 pm IST,  Updated : Aug 17, 2026 04:18 pm IST

नई दिल्ली जिला के थाना संसद मार्ग इलाके में रवि शंकर शुक्ला लेन स्थित MEA हॉस्टल में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। बिल्डिंग का गेट गिरने से वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई।

MEA हॉस्टल में गेट गिरने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत- India TV Hindi
MEA हॉस्टल में गेट गिरने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : FILE IMAGE

देश की राजधानी दिल्ली के  वीवीआईपी इलाके संसद मार्ग स्थित MEA (विदेश मंत्रालय) हॉस्टल में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। रवि शंकर शुक्ला लेन स्थित हॉस्टल का भारी मुख्य गेट अचानक गिरने से वहां तैनात एक सुरक्षा गार्ड उसकी चपेट में आ गए। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए गार्ड की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर हालत में गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

मृतक  सुरक्षा गार्ड की की पहचान धर्मपाल के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले थे। मिली जानकारी के अनुसार, धर्मपाल पिछले 7 से 8 सालों से इसी MEA हॉस्टल में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक,  रोजाना की तरह रविवार को सुबह करीब 9 बजे  धर्मपाल ड्यूटी पर पहुंचे थे। दोपहर लगभग 12 बजे जब वे गेट के पास तैनात थे तभी  बिल्डिंग का भारी गेट अचानक सीधे उनके ऊपर आ गिरा। 

RML अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत धर्मपाल को गेट के नीचे से निकाला और आनन-फानन में पास के डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल पहुंचाया गया,  जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल थाना संसद मार्ग पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

रोहिणी और करोल बाग में भी ढह चुकी हैं इमारतें

बता दें कि पिछले महीने जुलाई की शुरुआत में दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गई थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई लोग मलबे में दब गए थे। वहीं इससे पहले 17 अप्रैल, 2026 को मध्य दिल्ली के करोल बाग (देव नगर) इलाके में एक बहुत पुरानी और जर्जर तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में 3 लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। जांच में सामने आया कि लगातार हो रही रिसाव (सीपेज) के कारण इमारत की नींव बेहद कमजोर हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें-

पुलिस के DCP के घर चोरी करने वाला गिरफ्तार, हीरे की अंगूठी, आईफोन और कैश बरामद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।