1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वालों के लिए खबर, Amazon Pay से रीचार्ज कर सकेंगे स्मार्ट कार्ड

दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वालों के लिए खबर, Amazon Pay से रीचार्ज कर सकेंगे स्मार्ट कार्ड

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 31, 2021 04:33 pm IST,  Updated : Mar 31, 2021 04:33 pm IST

बुधवार को इस संबंध में DMRC के अधिकारियों के साथ Amazon Pay के अधिकारियों की बैठक हुई और मेट्रो स्मार्ट कार्ड को Amazon Pay से रीचार्ज करने पर सहमति बनी।

Metro Smart Card Recharge with Amazon Pay- India TV Hindi
Metro Smart Card Recharge with Amazon Pay Image Source : TWITTER @OFFICIALDMRC

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो (DMRC) से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब मेट्रो के यात्री  Amazon Pay के जरिए भी अपना मेट्रो कार्ड रीचार्ज कर सकेंगे। बुधवार को इस संबंध में DMRC के अधिकारियों के साथ Amazon Pay के अधिकारियों की बैठक हुई और मेट्रो स्मार्ट कार्ड को Amazon Pay से रीचार्ज करने पर सहमति बनी। 

DMRC के मैनेजिंग डायरेक्टर मंगू सिंह ने बताया कि मेट्रो यात्रा के लिए डिजिटल ट्रांजेक्शन तथा कैशलेस व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में यह प्रयास किया गया है। मेट्रो यात्री अगर Amazon Pay का इस्तेमाल करते हैं तो उनको आगे से वहां पर Metro Recharge का विकल्प दिखेगा जिसपर क्लिक करके यात्री अपना मेट्रो स्मार्ट कार्ड रीचार्ज कर सकेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।