1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में चलती बस से कूदी नाबालिग लड़की, छेड़छाड़ की अफवाह पर भीड़ ने ड्राइवर को जमकर पीटा

दिल्ली में चलती बस से कूदी नाबालिग लड़की, छेड़छाड़ की अफवाह पर भीड़ ने ड्राइवर को जमकर पीटा

 Published : Nov 21, 2024 06:29 pm IST,  Updated : Nov 21, 2024 06:55 pm IST

दिल्ली में एक नाबालिग लड़की के चलती बस से कूदने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस दौरान दो प्रत्यक्षदर्शियों को इसमें गड़बड़ी का संदेह हुआ और बस को रुकवा दिया। यौन उत्पीड़न की अफवाह फैलने के बाद वहां भीड़ इकट्ठा हो गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

उत्तरी दिल्ली में बस ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के साथ विवाद होने के बाद एक नाबालिग लड़की चलती मिनी बस से कूद गई। यह घटना बुधवार शाम बुराड़ी के नाथपुरा इलाके में घटी। लड़की इब्राहिमपुर चौक पर बस में चढ़ी थी और ड्राइवर दीपक व मनोज नामक एक अन्य व्यक्ति से उसकी बहस हो गई। दीपक और मनोज दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौका पाकर वह लड़की चलती बस से कूदकर भागने लगी।

अफवाह फैलने के बाद जमा हुई भीड़

पुलिस ने बताया कि दो प्रत्यक्षदर्शियों को इसमें गड़बड़ी का संदेह हुआ और उन्होंने शालीमार पैलेस चौक के पास बस को रोक लिया। यौन उत्पीड़न की अफवाह फैलने के बाद वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और उसने मनोज तथा दीपक के साथ मारपीट की जिससे स्थिति और बिगड़ गई

पुलिस ने की कार्रवाई

पीसीआर कॉल मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और नाबालिग लड़की व दोनों पुरुषों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई। लड़की ने अपना बयान दर्ज कराया, जिसमें उसने यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ या उत्पीड़न के आरोपों से इनकार किया। यह जानकर राहत मिली कि चिकित्सकीय जांच से भी उसके बयान की पुष्टि हुई।

लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने बुराड़ी थाने में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

बाइक पर बैठकर सिगरेट जला रहा था टीचर, अचानक कुछ ऐसा हुआ कि जान पर बन आई

घुड़चढ़ी से पहले दूल्हा सब छोड़-छाड़ अचानक पहुंच गया ऐसी जगह; VIDEO ने लोगों का दिल जीत लिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।