1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 'बिटिया रानी जब आई तो रौनक आ गई', सांसद मनोज तिवारी बेटी सरस्वती को लेकर पहली बार पहुंचे घर, देखें वीडियो

'बिटिया रानी जब आई तो रौनक आ गई', सांसद मनोज तिवारी बेटी सरस्वती को लेकर पहली बार पहुंचे घर, देखें वीडियो

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Dec 17, 2022 10:10 am IST,  Updated : Dec 17, 2022 10:10 am IST

सांसद मनोज तिवारी ने बेटी के स्वागत के लिए पूरे घर को सजाया। फूलों की बारिश से बेटी का स्वागत किया गया। तिवारी ने एक बेहद प्यारा वीडियो पोस्ट किया है।

सांसद मनोज तिवारी - India TV Hindi
सांसद मनोज तिवारी Image Source : TWITTER/MANOJ TIWARI

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर 12 दिसंबर को बेटी ने जन्म लिया। वहीं,सांसद मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। इस बात की जानकारी खुद तिवारी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी थी। अब वह अपनी बेटी को अस्पताल से घर ले आए हैं। 

फूल बरसाकर किया गया स्वागत 

मनोज तिवारी ने ट्विटर पर वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में तिवारी अपनी तीसरी बेटी को गोद में लिए हुए हैं। आप वीडियो में आगे देखेंगे कि घर का पूरा परिवार एक नए सदस्य के स्वागत के लिए मौजूद है। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि बेटी के स्वागत के लिए पूरे घर को सजाया गया है। मनोज तिवारी अपनी बेटी को गोद में लेकर भगवान के सामने जाते हैं और उन्हें प्रणाम करते हैं। इसके साथ ही तिवारी की पत्नी और बेटी का फूल बरसाकर स्वागत किया गया।

इंस्टाग्राम के जरिए दिया था जानकारी 
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले मनोज तिवारी ने पिछले महीने ही इंस्टाग्राम पर पत्नी सुरभि तिवारी की 'गोद भराई' का एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने ये खबर दी थी कि वे जल्द ही एक और बच्चे के पिता बनने वाले हैं। उन्होंने सुरभि के बेबी शावर का खूबसूरत वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। रेड लहंगे में सुरभि तिवारी बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। इस प्यारे वीडियो को शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने लिखा था, कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते..बस महसूस कर सकते हैं..।

मनोज तिवारी के जीवन में उतार-चढ़ाव 
सांसद मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी का ये दूसरा बच्चा है। मनोज तिवारी की पहली पत्नी से भी एक बेटी है। सुरभि, मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले उन्होंने 1999 में रानी तिवारी से शादी की थी। रानी और मनोज की एक बेटी है जिसका नाम रीति तिवारी है। 2012 में मनोज और रानी तिवारी ने शादी के 11 साल बाद अलग होने का फैसला किया था। साल 2020 में मनोज तिवारी ने सुरभि संग शादी कर ली। दोनों के घर में 2020 में पहली बेटी का जन्म हुआ था जिसका नाम सान्विका है। अब मनोज और सुरभि की एक और बेटी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।