1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. शर्मनाक: मासूम बच्ची से पड़ोसी ने किया रेप, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

शर्मनाक: मासूम बच्ची से पड़ोसी ने किया रेप, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 21, 2025 11:35 pm IST,  Updated : Aug 21, 2025 11:35 pm IST

नरेला में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने वाला बच्ची का पड़ोसी निकला, जो एक फैक्ट्री में काम करता है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में 10 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 35 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार देर रात की है। आरोपी बच्ची का पड़ोसी है और एक फैक्ट्री में काम करता है। बच्ची को बहला-फुसलाकर एक फ्लैट में ले गया और उसके साथ इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

पीड़िता को मेडिकल सहायता दी गई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "मौके पर पहुंचने पर यह पता चला कि नरेला निवासी पीड़िता के साथ उसके पड़ोसी ने ही यौन उत्पीड़न किया था। आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया है।"

पुलिस ने बताया कि बच्ची को तत्काल चिकित्सा सहायता मुहैया कराई गई है। इसके अलावा, परामर्शदाताओं की मौजूदगी में उसका बयान भी दर्ज किया जा रहा है।

आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई

पुलिस ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

युवक ने माता-पिता, भाई की हत्या की

एक अन्य खबर में, दक्षिणी दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में बुधवार को एक युवक ने अपने माता-पिता और बड़े भाई की कथित तौर पर हत्या कर दी। उनके घर पहुंची पुलिस ने पाया कि वहां खून फैला हुआ था और इसके बाद से पुलिस ने लगभग 22-23 साल के सिद्धार्थ की तलाश शुरू कर दी है, जो हत्या के बाद से फरार है। सिद्धार्थ का कथित तौर पर मानसिक उपचार किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि उन लोगों की पहचान प्रेम सिंह, उनकी पत्नी रजनी और उनके बड़े बेटे ऋतिक (24) के रूप में हुई है। प्रेम की उम्र 45 से 50 के बीच है, जबकि रजनी की उम्र 40 से 45 साल बताई गई है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

वाहन चेकिंन के दौरान नहीं रोका स्कूटी, कांस्टेबल को उड़ाकर भागा; घटना CCTV कैमरे में कैद

कांकेर में माओवादियों ने एक शख्स की कर दी हत्या, 15 अगस्त को फहराया था तिरंगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।