1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. कांग्रेस-भाजपा के ‘‘नापाक गठबंधन’’ से लड़ने को तैयार है ‘आप’: केजरीवाल

कांग्रेस-भाजपा के ‘‘नापाक गठबंधन’’ से लड़ने को तैयार है ‘आप’: केजरीवाल

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 05, 2019 05:16 pm IST,  Updated : Mar 05, 2019 05:18 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दावा किया कि ऐसी ‘‘अफवाहें’’ हैं कि कांग्रेस का भाजपा के साथ ‘‘गुप्त समझौता’’ है और उनकी आम आदमी पार्टी (आप) इस ‘‘नापाक गठबंधन’’ से लड़ने को तैयार है।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Arvind Kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दावा किया कि ऐसी ‘‘अफवाहें’’ हैं कि कांग्रेस का भाजपा के साथ ‘‘गुप्त समझौता’’ है और उनकी आम आदमी पार्टी (आप) इस ‘‘नापाक गठबंधन’’ से लड़ने को तैयार है। केजरीवाल ने ये टिप्पणियां कांग्रेस की इस घोषणा के जवाब में की है कि वह (कांग्रेस) आगामी लोकसभा चुनावों में दिल्ली में ‘आप’ के साथ गठबंधन नहीं करेगी। 

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ऐसे समय जब पूरा देश मोदी-शाह को हराना चाहता है, कांग्रेस, भाजपा विरोधी वोटों को बांटकर भाजपा की मदद कर रही है। ऐसी अफवाहें हैं कि कांग्रेस का भाजपा के साथ गुप्त समझौता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली कांग्रेस-भाजपा गठबंधन के खिलाफ लड़ने को तैयार है। जनता इस नापाक गठबंधन को हराएगी।’’ 

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख शीला दीक्षित ने मंगलवार को घोषणा की है कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए ‘आप’ के साथ गठबंधन नहीं करेगी। शीला ने कहा, ‘‘सर्वसम्मति से निर्णय किया गया है कि दिल्ली में कोई गठबंधन नहीं होगा।’’ पूर्व मुख्यमंत्री शीला ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के बाद यह घोषणा की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली