1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. आम आदमी पार्टी ने शुरू की लोकसभा की तैयारी, दिल्‍ली की 7 में से 6 सीटों पर प्रत्‍याशियों के नाम किए घोषित

आम आदमी पार्टी ने शुरू की लोकसभा की तैयारी, दिल्‍ली की 7 में से 6 सीटों पर प्रत्‍याशियों के नाम किए घोषित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 02, 2019 02:32 pm IST,  Updated : Mar 02, 2019 02:37 pm IST

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने लोक सभा चुनावों की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है। पार्टी ने दिल्ली की 7 लोक सभा सीटों में से 6 पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।

aap- India TV Hindi
aap

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने लोक सभा चुनावों की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है। पार्टी ने दिल्‍ली की 7 लोक सभा सीटों में से 6 पर प्रत्‍याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी के संयोजक गोपाल राय ने लोकसभा चुनाव के लिए नामों की घोषणा की है। 

आम आदमी पार्टी द्वारा जारी प्रत्‍याशियों की सूची के अनुसार पूर्वी दिल्‍ली से आतिशी मरलेना को टिकट दिया गया है। वहीं उत्तर पश्चिमी दिल्‍ली से गुग्गन सिंह को मैदान में उतारा गया है। दक्षिणी दिल्‍ली की प्रतिष्ठित सीट से राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के प्रत्‍याशी होंगे। वहीं दिलीप पांडे को उत्तर-पूर्वी दिल्‍ली से मैदान में उतारा गया है। चांदनी चौक से पंकज गुप्ता को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा ब्रृजेश गोयल को नयी दिल्ली लोकसभा सीट से उतारा गया है। फिलहाल पार्टी ने पश्चिमी दिल्‍ली के लिए प्रत्‍याशी की घोषणा नहीं की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024