1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. उत्तर पूर्वी दिल्ली में अगले एक महीने के लिए लगाई गई धारा 144, इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

उत्तर पूर्वी दिल्ली में अगले एक महीने के लिए लगाई गई धारा 144, इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 25, 2020 11:44 am IST,  Updated : Feb 25, 2020 11:47 am IST

दिल्ली पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में अगले एक महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी है।

Delhi Violence - India TV Hindi
Delhi Violence 

उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद और मौजपुर इलाकों में जारी हिंसा और आगजनी को देखते हुए सरकार ने सख्त कदम उठाया है। दिल्ली पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में अगले एक महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी है। इसके साथ ही इलाके में अर्धसैनिक बलों की 35 कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। 

दिल्ली पुलिस डिप्टी कमिश्नर उत्तर पूर्वी जिला कार्यालय की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अगले एक महीने के लिए उत्तर पूर्वी दिल्ली में धारा 144 लगा दी गई है। ऐसे में अब यहां चार से अधिक लोग एक साथ इकट्ठे होने पर पुलिस कार्रवाई की जाएगी। साथ ही धारदार हथियार, मशाल, लाठी डंडे लेकर चला भी पूरी तरह से निषिद्ध होगा। 

Section 144
Section 144

फिलहाल जाफराबाद और मौजपुर इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इलाके में अर्धसैनिक बलों की 35 टुकड़ियां तैनात कर दी गई हैं। सोमवार को हुए दंगे में अब तक एक पुलिसकर्मी के साथ 7 लोगों की मौत हो चुकी है। आज सुबह भी मौजपुर इलाके में लोगों ने हिंसक कार्रवाई करते हुए 5 मोटरसाइकिलों में आग लगा दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली