1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्‍ली: उत्‍तम नगर में शॉपिंग कॉम्‍प्‍लेक्‍स में लगी आग, दमकल की 25 गाडि़यां मौके पर

दिल्‍ली: उत्‍तम नगर में शॉपिंग कॉम्‍प्‍लेक्‍स में लगी आग, दमकल की 25 गाडि़यां मौके पर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 12, 2019 07:14 am IST,  Updated : Apr 12, 2019 09:56 am IST

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग शॉपिंग कॉम्पलेक्स में स्थित कपड़े के गोदाम में लगी।

Uttam Nagar- India TV Hindi
Uttam Nagar

दिल्‍ली के उत्‍तम नगर इलाके में एक शॉपिंग कॉम्‍पलेक्‍स में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार आग शॉपिंग कॉम्‍पलेक्‍स में स्थित कपड़े के गोदाम में लगी। यह शॉपिंग कॉम्‍पलेक्‍स उत्‍तम नगर के आर्य समाज रोड पर स्थित है। 

आग इतनी भयंकर थी कि इसे बुझाने के लिए दमकल की 25 गाडि़यों को तुरंत मौके पर बुलाया गया। कपड़े का गोदाम होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। फिलहाल शॉपिंग कॉम्‍पलेक्‍स की आग का बुझाने की कोशिशें जारी हैं। इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अभी तक आग लगने के कारणों का  पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली