1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्‍ली: निजामुद्दीन बस्ती की दो इमारतों में लगी आग, चार लोग घायल

दिल्‍ली: निजामुद्दीन बस्ती की दो इमारतों में लगी आग, चार लोग घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 31, 2018 07:13 am IST,  Updated : Oct 31, 2018 07:13 am IST

दक्षिण दिल्ली में निजामुद्दीन बस्ती की दो इमारतों में मंगलवार को आग लगने से एक महिला और उसके दो बच्चों सहित चार लोग मामूली रूप से घायल हो गये।

Delhi Fire- India TV Hindi
Delhi Fire

दक्षिण दिल्ली में निजामुद्दीन बस्ती की दो इमारतों में मंगलवार को आग लगने से एक महिला और उसके दो बच्चों सहित चार लोग मामूली रूप से घायल हो गये। 

दिल्ली दमकल सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शाम पांच बजकर 54 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।  वहीं, पुलिस ने बताया कि उन्हें शाम छह बजकर सात मिनट पर इस घटना के बारे में जानकारी मिली और अधिकारियों की एक टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। 

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) विजय कुमार ने बताया कि चार लोग आग से मामूली तौर पर झुलस गए और उन्हें सफदरजंग आपातकालीन सेवा में भेजा गया। ड्यूटी डॉक्टर के अनुसार, चारों लोग पांच प्रतिशत से भी कम झुलसे हैं। अधिकारी ने बताया कि शाम सात बजकर 25 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली