1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्ली के झिलमिल इलाके में रबर फैक्ट्री में लगी आग, 3 की मौत, कड़ी मशक्‍कत के बाद पाया आग पर काबू

दिल्ली के झिलमिल इलाके में रबर फैक्ट्री में लगी आग, 3 की मौत, कड़ी मशक्‍कत के बाद पाया आग पर काबू

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 13, 2019 10:57 am IST,  Updated : Jul 13, 2019 02:02 pm IST

दिल्ली के झिलमिल इलाके में शनिवार को भीषण आग लग गई। यह आग झिलमिल के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फैक्ट्री में लगी है।

झिलमिल आग- India TV Hindi
झिलमिल आग

दिल्‍ली के झिलमिल इलाके में शनिवार को भीषण आग लग गई। यह आग झिलमिल के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक रबर फैक्‍ट्री में लगी है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की 26 गाडि़यां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने का काम जारी है। 

देखते ही देखते आग फैक्ट्री की तीन मंजिला इमारत में फैल गयी। जिस वक्त आग लगी कि कर्मचारी फैक्ट्री में काम कर रहे थे। दमकल विभाग की 26 गाड़ियां मौके पर पहुच चुकी है। फैक्ट्री के अंदर से कई लोगो को निकाला गया है। अभी भी आग बुझाने के साथ साथ राहत बचाब कार्य जारी है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली