1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्ली में सुबह हल्की बारिश, दिन में ओले गिरने की संभावना

दिल्ली में सुबह हल्की बारिश, दिन में ओले गिरने की संभावना

 Reported By: Agencies
 Published : Feb 20, 2019 11:30 am IST,  Updated : Feb 20, 2019 11:30 am IST

मौसम विभाग के मुताबिक, सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे तक 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

दिल्ली में सुबह हल्की बारिश, दिन में ओले गिरने की संभावना- India TV Hindi
दिल्ली में सुबह हल्की बारिश, दिन में ओले गिरने की संभावना

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सुबह हल्की बारिश हुई। साथ ही न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसमविद् ने बताया कि दिन में और बारिश होने की संभावना है। उन्होंने शहर के अलग-अलग स्थानों पर ओला गिरने की भी अनुमान व्यक्त किया।

Related Stories

मौसम विभाग के मुताबिक, सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे तक 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आसमान में मुख्य रूप से बादल छाये रहेंगे। दिन में हल्की बारिश होने और ओले गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है।’’

अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 96 फीसदी दर्ज की गई। आईएमडी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में शहर में 1.6 मिलीमीटर बारिश हुई। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली