1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. Delhi: Lockdown में अनोखी शादी, पुलिस की जिप्सी में हुई दुल्हन की विदाई

Delhi: Lockdown में अनोखी शादी, पुलिस की जिप्सी में हुई दुल्हन की विदाई

 Written By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Apr 25, 2020 09:58 pm IST,  Updated : Apr 25, 2020 09:58 pm IST

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लगाया गया है। इस लॉकडाउन के वजह से बहुत से लोगों ने अपनी शादियां टाल दी हैं। हालांकि बहुत से लोगों तय समय पर ही शादियां कर रहे हैं।

Marriage in Lockdown- India TV Hindi
Lockdown में शादी और दुल्हन की विदाई पुलिस जिप्सी में Image Source : VIDEO GRAB

नई दिल्ली. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लगाया गया है। इस लॉकडाउन के वजह से बहुत से लोगों ने अपनी शादियां टाल दी हैं। हालांकि बहुत से लोगों तय समय पर ही शादियां कर रहे हैं, लेकिन इस दौरान वो सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रख रहे हैं और बेहद कम लोगों की मौजूदगी में शादियां कर रहे हैं।

शनिवार को एक ऐसी ही शादी देखने को मिली राजधानी दिल्ली में, जो लॉकडाउन में हो रही अन्य शादियों से भी भिन्न थी। इस शादी में दुल्हन की विदाई पुलिस की जिप्सी में हुई। दरअसल गोविंदपुरी कालकाजी के रहने वाले नरेश आहलुवालिया ने दिल्ली पुलिस से अपने बेटे कौशल की शादी को लेकर मदद मांगी थी।

उन्होंने दिल्ली पुलिस को बताया कि उनकी बेटे की शादी 25 अप्रैल को GK-I स्थित आर्य समाज मंदिर में होनी है होनी है। जिसके बाद SHO कालकाजी ने उन्हें न सिर्फ शादी की अनुमति दी, बल्कि शादी के लिए वर पक्ष को मंदिर तक भी पहुंचाया। शादी में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा गया। और इसके बाद पुलिस की जिप्सी में ही दुल्हन की विदाई भी हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली