1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. SC की दिल्ली सरकार को फटकार, 30 हजार में सिर्फ 692 उद्योगों के ही क्‍यों काटे बिजली कनेक्शन

SC की दिल्ली सरकार को फटकार, 30 हजार में सिर्फ 692 उद्योगों के ही क्‍यों काटे बिजली कनेक्शन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 14, 2019 07:45 am IST,  Updated : Mar 14, 2019 07:45 am IST

उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली सरकार से यह स्पष्ट करने के लिये कहा है कि आवासीय क्षेत्रों और नॉन कंफर्मिंग क्षेत्रों में चल रही सिर्फ 692 औद्योगिक इकाइयों के ही बिजली कनेक्शन क्यों काटे गये, जबकि उसने पहले कहा था कि इस तरह की तकरीबन 30,000 इकाइयों को बंद किया गया है।

Delhi Government- India TV Hindi
Delhi Government

उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली सरकार से यह स्पष्ट करने के लिये कहा है कि आवासीय क्षेत्रों और नॉन कंफर्मिंग क्षेत्रों में चल रही सिर्फ 692 औद्योगिक इकाइयों के ही बिजली कनेक्शन क्यों काटे गये, जबकि उसने पहले कहा था कि इस तरह की तकरीबन 30,000 इकाइयों को बंद किया गया है। 

न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने कहा कि ऐसा लगता है कि पहले 30,000 औद्योगिक इकाइयों को बंद करने के आंकड़े दिए गए थे। पीठ ने कहा, ‘‘अब दिल्ली सरकार द्वारा दाखिल 27 फरवरी 2019 के अनुपालन रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि कुल 692 औद्योगिक इकाइयों के ही बिजली के कनेक्शन काटे गए हैं, जबकि पहले 30 हजार औद्योगिक इकाइयों का आंकड़ा दिया गया था।’’ 

पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘उस पहलू को स्पष्ट किया जाए कि कैसे आंकड़ा घटकर 692 इकाइयों पर आ गया। इस बारे में दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव सह उद्योग आयुक्त को हलफनामा दायर करने दें।’’ अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख एक अप्रैल निर्धारित की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली