1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्‍ली: रोहिणी के सरकारी स्‍कूल के बाथरूम में छात्र की संदिग्‍ध परिस्थिति में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

दिल्‍ली: रोहिणी के सरकारी स्‍कूल के बाथरूम में छात्र की संदिग्‍ध परिस्थिति में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 05, 2019 01:33 pm IST,  Updated : Apr 05, 2019 01:33 pm IST

दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में एक छात्र का शव मिला है। रोहिणी के सेक्टर-6 के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र का शव स्कूल के बाथरूम से मिला है।

Rohini School Student Dead- India TV Hindi
Rohini School Student Dead

दिल्‍ली के एक सरकारी स्‍कूल में एक छात्र का शव मिला है। रोहिणी के सेक्‍टर-6 के सरकारी स्‍कूल में पढ़ने वाले छात्र का शव स्‍कूल के बाथरूम से मिला है। उसका नाम अजय है और वह बुधविहार का रहने वाला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्‍जे में ले लिया है। 

बताया जा रहा है‍ कि अजय की स्‍कूल के बाथरूम में तबियत खराब हो गई थी। उस वक्‍त बाथरूम में तीन बच्‍चे मौजूद थे। उन्‍होंने पानी डालकर उसे होश में लाने की कोशिश की लेकिन अजय होश में नहीं आया। स्‍कूल प्रशासन को इसकी सूचना दी गई, तब इसे अस्‍पताल ले जाया गया। जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत आखिर किस वजह से हुई पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली