1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक मिली अंतरिम जमानत, जानें किसने क्या कहा

अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक मिली अंतरिम जमानत, जानें किसने क्या कहा

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 10, 2024 03:41 pm IST,  Updated : May 10, 2024 04:04 pm IST

अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर विपक्षी दलों के नेताओं ने खुशी जाहिर की है। वहीं, एनडीए गठबंधन के शामिल नेताओं ने उनका इस्तीफा मांगा है।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
अरविंद केजरीवाल Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव 2024 में चौथ चरण के मतदान से पहले अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई है। केजरीवाल 1 जून तक बाहर रह सकते हैं। उन्हें 2 जून को सरेंडर करना होगा। वह लोकसभा चुनाव के बाकी चार चरण के लिए चुनाव प्रचार कर सकते हैं। 1 जून को मतदान का अंतिम दिन है और 4 जून को चुनाव के नतीजे आएंगे। केजरीवाल के बाह आने पर अलग-अलग दल के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च 2024 के दिन गिरफ्तार किया था। ईडी के अधिकारी पहले उन्हें समन देने पहुंचे थे। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। केजरीवाल पर आरोप है कि कथित शराब घोटाले में चल रही जांच में उन्होंने सहयोग नहीं किया। इस वजह से उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। 

केजरीवाल की रिहाई पर नेताओं की प्रतिक्रिया

शिवसेना नेता संजय निरूपम ने कहा कि जेल और बेल की बजाय उन्हें पहले मुख्यमंत्री के पद से हटाया जाना चाहिए। एक आरोपी जेल से कैसे सरकार चला सकता है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप का वह स्वागत करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई की झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी जल्द ही न्याय मिलेगा।

सीपाई सांसद बिनॉय विस्वम ने कहा "यह बीजेपी सरकार और पीएम को झटका है। महीनों तक उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश की। कोर्ट का यह फैसला सही दिशा में है। हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था इसका स्वागत करेगी। इससे इंडिया गठबंधन को लय मिलेगी। यह बीजेपी की राजनीति के लिए बड़ा झटका है। ऐसे सभी मामले फर्जी हैं। इनका सच्चाई से कोई लेना देना नहीं है। यह राजनीति से प्रेरित हैं। फैसले से पता चलता है कि सुप्रीम कोर्ट सच्चाई के साथ खड़ा है न कि राजनीतिक तानाशाही के।"

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पीएमएलए केस में जमानत मिलना अभूतपूर्व फैसला है। इन हालातों में अरविंद केजरीवाल के बाहर आने से उनका प्रचार देश में टर्निंग प्वाइंट होगा। अब चुनाव में अभूतपूर्व बदलाव होंगे।

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा "उन्हें चुनाव प्रचार के लिए 1 जून तक जमानत मिली है, लेकिन उसके बाद क्या होगा। अंतरिं जमानत का मतलब बेगुनाह नहीं होता। इससे चुनाव में कोई असर नहीं पड़ेगा, बीजेपी दिल्ली की सभी सात सीटें जीतेगी।"

https://x.com/ANI/status/1788875836583444598

दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा कि पूरे देश में खुशी की लहर है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने आशा की किरण दिखाई है। पूरा देश सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद अदा कर रहा है। केजरीवाल के रिहा होने से तानाशाही के खिलाफ लड़ाई लोकतंत्र और संविधान बचाने की कोशिशों को बल मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।