1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, बदले मौसम ने गर्मी से दी लोगों को राहत

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, बदले मौसम ने गर्मी से दी लोगों को राहत

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jun 21, 2024 04:15 pm IST,  Updated : Jun 21, 2024 04:19 pm IST

दिल्ली-एनसीआर में भीषण बारिश देखने को मिली है। यहां बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहाना हो गया है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि कुछ इलाकों में अब भी बारिश जारी है।

rainfall in Delhi-NCR changed weather gave relief to people from heat- India TV Hindi
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश Image Source : ANI

दिल्ली-एनसीआर में भीषण बारिश देखने को मिल रही है। दिल्लीवासियों के लिए मौसम अबह सुहाना हो गया है। भीषण बारिश और शानदार मौसम के कारण तापमान में कमी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली। वहीं इलाकों में मध्यम गति की बारिश अब भी जारी है। बारिश कारण दिल्ली समेत पूरे एनसीआर यानी गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम का मौसम बदल चुका है। साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। यहां आसमान में बादल छाए हुए हैं। बता दें कि दिल्ली के रोहिणी में तेज बारिश दर्ज की गई है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में बीते दिनों हुई बारिश के बाद फिर से भीषण गर्मी पड़ने लगी थी। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर हुई बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है। दिल्ली के रोहिणी इलाके में तेज बारिश दर्ज की गई है। वहीं राजौरी गार्डन, धौला कुआं, एम्स आदि इलाकों में मध्यम गति से बारिश हो रही है। इस कारण दिल्ली एनसीआर का मौसम बदला हुआ है। बता दें कि दिल्ली में हुई इस बारिश से मामूली ही सही लेकिन लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली है। 

तापमान में आई गिरावट

आज सुबह से ही मौसम करवट बदल रहा था। कभी धूप तो कभी छांव देखने को मिल रहा था। इस बीच दोपहर होते ही अचानक मौसम बदल गया। बता दें कि गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर का मौसम सामान्य से दो डिग्री अधिक यानी 29.7 डिग्री सेल्सियस था। जबकि आज का तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं इस दौरान 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाओं के चलने की उम्मीद है। साथ ही धूल भरी आंधी, गरज और बिजली चमकने के आसार हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।