Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. एक्शन में रेखा सरकार, अब गड्ढा मुक्त सड़कें और पानी की समस्या होगी दूर, मंत्रिमंडल आज अधिकारियों संग करेगा बैठक

एक्शन में रेखा सरकार, अब गड्ढा मुक्त सड़कें और पानी की समस्या होगी दूर, मंत्रिमंडल आज अधिकारियों संग करेगा बैठक

Edited By: Dhyanendra Chauhan @dhyanendraj Published : Feb 21, 2025 11:19 am IST, Updated : Feb 21, 2025 11:27 am IST

दिल्ली की सीएम बनते ही रेखा गुप्ता एक्शन में आ गई हैं। गुरुवार को ही उन्होंने दिल्ली की आम जनता के लिए बड़ा फैसला लिया है। वहीं, अब वह आज पूरे मंत्रिमंडल के साथ पीडब्ल्यूडी और जलबोर्ड के अधिकारियों संग बैठक करने वाली हैं।

सीएम रेखा गुप्ता- India TV Hindi
Image Source : ANI सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अब एक्शन में हैं। रेखा गुप्ता सरकार में शामिल सभी मंत्री शुक्रवार को (लोक निर्माण विभाग) पीडब्ल्यूडी और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में सड़कों और जलापूर्ति की स्थिति की समीक्षा करेंगे। 

आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को मंजूरी

सीएम रेखा गुप्ता ने शुक्रवार की सुबह अपने आवास के बाहर संवाददाताओं से कहा कि गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल की पहली बैठक में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही इसका लाभ वरिष्ठ नागरिकों सहित आम लोगों को मिलने लगेगा। 

PWD और जल बोर्ड के अधिकारियों संग बैठक

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'आज मंत्रिमंडल पीडब्ल्यूडी और जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक करेगा। सभी कार्यों (विभागों से संबंधित) की समीक्षा की जाएगी। गड्ढों वाली सड़कों के मुद्दे को गंभीरता से लिया जाएगा।' 

बीजेपी ने इन्हीं मुद्दों पर मांगे थे वोट

भाजपा ने शहर में सड़कों की खस्ता हालत, पेयजल की कमी, गंदे जल की आपूर्ति, सीवर से बहते पानी और जाम नालियों के लिए पिछली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को जिम्मेदार ठहराया।  इन मुद्दों को लेकर विधानसभा चुनाव में खूब प्रचार किया गया था। (भाषा के इनपुट के साथ)

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement