1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में रफ्तार का कहर, लैंड रोवर ने इको स्पोर्ट गाड़ी को मारी टक्कर, हादसे में एक शख्स की मौत

दिल्ली में रफ्तार का कहर, लैंड रोवर ने इको स्पोर्ट गाड़ी को मारी टक्कर, हादसे में एक शख्स की मौत

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Dec 26, 2024 08:19 am IST,  Updated : Dec 26, 2024 08:56 am IST

दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में तेज रफ्तार लैंड रोवर ने इको स्पोर्ट में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इको स्पोर्ट चला रहे शख्स की मौत हो गई।

Road Accident- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार काले रंग की लैंड रोवर गाड़ी ने इको स्पोर्ट को टक्कर मार दी।  हादसे में इको स्पोर्ट चला रहे शख्स की मौत हो गई। यह हादसा राजधानी के पॉश इलाके चाणक्यपुरी में हुआ।

 

टक्कर के बाद पलट गई लैंड रोवर

जानकारी के मुताबिक लैंड रोवर सिग्नल तोड़ते हुए काफी तेज रफ्तार में जा रही थी। दोनों गाड़ियों की टक्कर इतनी तेज थी कि इको स्पोर्ट चला रहे शख्स ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लैंड रोवर भी हादसे के बाद पलट गई। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो इस हादसे की वजह सामने आई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि काले रंग की लैंड रोवर सिग्नल तोड़ते हुए तेज रफ्तार से जा रही थी। 

लैंड रोवर गाड़ी पर हिमाचल का वीआईपी नंबर है। लैंड रोवर गाड़ी चला रहे और उसमें सवार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ में फिलहाल यह पता चला है कि ये लोग पार्टी करके सोहो क्लब से वापस आ रहे थे। क्या आगे धारा लगाई जाएगी दिल्ली पुलिस जांच कर रही है।

रिपोर्ट-अनामिका गौड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।