1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. त्रिलोकपुरी में टला बड़ा हादसा, बीच सड़क पर हुआ इतना बड़ा गड्ढा कि समा जाएगी पूरी कार

त्रिलोकपुरी में टला बड़ा हादसा, बीच सड़क पर हुआ इतना बड़ा गड्ढा कि समा जाएगी पूरी कार

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Amar Deep
 Published : Sep 20, 2024 06:47 am IST,  Updated : Sep 20, 2024 06:47 am IST

राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में अचानक एक बड़ा गढ़ा होने का मामला सामने आया है। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एहतियात के तौर पर सड़क को बंद कर दिया गया है।

त्रिलोकपुरी में धंसी सड़क।- India TV Hindi
त्रिलोकपुरी में धंसी सड़क। Image Source : ANI

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां त्रिलोकपुरी इलाके में अचानक सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया। गड्ढा इतना बड़ा था इसमें आराम को कोई कार भी समा सकती है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ये सड़क पर बना ये गड्ढा करीब 15 फीट गहरा होगा। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद सड़क को बंद कर दिया गया है। साथ ही बैरिकेडिंग भी कर दी गई है। मौके पर स्थानीय विधायक भी पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि तेज बारिश की वजह से ये घटना हुई है। 

बैरिकेड लगाकर रोक दिया रास्ता

दरअसल, दिल्ली-एनसीआर के तमाम इलाकों में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को जाम और जलभराव की दिक्कतें भी हो रही हैं। इस बीच दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यहां अचानक से बीच सड़क पर बड़ा सा गड्ढा हो गया। हालांकि इस दौरान वहां पर किसी को हादसे में चोट नहीं आई है। वहीं हादसे के बाद बैरिकेड लगाकर लोगों को वहां से जाने से रोक दिया गया है।

स्थानीय विधायक ने लिया जायजा

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय विधायक रोहित कुमार महरौलिया भी मौके पर पहुंच गए। आप विधायक रोहित कुमार महरौलिया ने घटना का जायजा लेने के बाद कहा कि 'यह घटना रात 9 बजे के आसपास हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद हमने पुलिस को भी सूचित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने यहां आकर बैरिकेड लगा दिए और लोगों को वहां जाने से रोक दिया। उन्होंने बताया कि यह गड्ढा इस साल भारी बारिश के कारण बना होगा। उन्होंने कहा कि अगले 2-3 घंटों में इस भरने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 

अभी कर लें अपना इंतजाम! दिल्ली के इन इलाकों में कल नहीं आएगा पानी

कौन हैं विधायक मुकेश अहलावत, आतिशी सरकार में आखिर क्यों बनाए जा रहे मंत्री?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।