1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल से एक और वीडियो आया सामने, सेल की सफाई करते दिख रहे लोग

सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल से एक और वीडियो आया सामने, सेल की सफाई करते दिख रहे लोग

 Published : Nov 27, 2022 09:20 am IST,  Updated : Nov 27, 2022 09:20 am IST

जेल में वीआईपी सुविधाएं ले रहे दिल्ली सरकार के मंत्री का तिहाड़ जेल से एक और वीडियो सामने आया है। ये वीडियो सत्येंद्र जैन की सेल की सफाई का है। सफाई का जो वीडियो सामने आया है, वो तीन अलग- अलग तारीखों के हैं।

सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल से एक और वीडियो- India TV Hindi
सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल से एक और वीडियो Image Source : ANI

अरविंद केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल से एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग सत्येंद्र जैन के सेल की सफाई करते नज़र आ रहे हैं। सेल में पहले एक शख्स अच्छी तरह से पोछा लगाता नज़र आ रहा है। फिर एक दूसरा आदमी आकर जैन के बिस्तर को सेट करता दिख रहा है। सेल में एक शख्स जैन के लिए मिनिरल वॉटर की बोतलें लाते भी नज़र आ रहा है। 

फाइव स्टार होटल की तरह हो रही सफाई

जेल में वीआईपी सुविधाएं ले रहे दिल्ली सरकार के मंत्री का तिहाड़ जेल से एक और वीडियो सामने आया है। ये वीडियो सत्येंद्र जैन की सेल की सफाई का है। सफाई का जो वीडियो सामने आया है, वो तीन अलग- अलग तारीखों के हैं। 12 सितंबर, 15 सितंबर और 1 अक्टूबर के इन वीडियो में दो लोग सत्येंद्र जैन की सेल की सफाई में लगे हुए हैं। हर वीडियो में सत्येंद्र जैन के बिस्तर और सेल की किसी फाइव स्टार होटल की तरह सफाई हो रही है। बिस्तर का चादर बदला जा रहा है, बैरक के हर कोने को चमकाया जा रहा है। बैरक में पड़ी कारपेट को भी बदला जा रहा है। 

बीजेपी ने पोस्टर से किया हमला
सत्येन्द्र जैन का नया वीडियो सामने आते ही बीजेपी ने भी एक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में सत्येन्द्र जैन सलाखों के पीछे नज़र आ रहे हैं। इसमें जैन मुगलिया पोशाक में हैं और उन्हें दरबारियों ने घेरा हुआ है। सत्येंद्र जैन को लेकर बीजेपी का AAP पर पोस्टर वाला अटैक किया है। जैन को जेल में सुल्तान के तौर पर दिखाया गया है। तिहाड़ से आए जैन के वीडियो पर बीजेपी लगातार हमलावर है। बीजेपी ने ट्वीट करके एक पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में सत्येंद्र जैन को जेल में दरबार लगाते दिखाया गया है। पोस्टर में जैन को एक सुल्तान की तरह जेल के अंदर दिखाया गया है। कल भी सत्येंद्र जैन का जेल सुपरिटेंडेंट के साथ एक वीडियो सामने आया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।