1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के कल्याणपुरी में सनसनीखेज वारदात, 10 दिन पहले बने पिता की चाकू घोंपकर हत्या, झांसा देकर बुलाया बाहर

दिल्ली के कल्याणपुरी में सनसनीखेज वारदात, 10 दिन पहले बने पिता की चाकू घोंपकर हत्या, झांसा देकर बुलाया बाहर

 Written By: Sanjay Sah
 Published : Aug 20, 2026 01:39 pm IST,  Updated : Aug 20, 2026 01:39 pm IST

दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में झगड़े के दौरान 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। ये हादसा उस दौरान हुआ जब युवक अपने बच्चे के जन्म का जश्न मना रहा था।

delhi- India TV Hindi
दिल्ली के कल्याणपुरी में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके से बुधवार देर रात एक दर्दनाक वारदात सामने आई। जानकारी अनुसार यहां एक 22 वर्षीय युवक, जिसका नाम जय सिंह उर्फ गंजू था उसकी चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वारदात के समय परिवार में जश्न का माहौल था, क्योंकि महज 10 दिन पहले ही जय सिंह के घर बेटे का जन्म हुआ था। जिससे परिवार के लोग बेहद खुश थे। लेकिन उसी समय ये दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना रात करीब 12:46 बजे 11 ब्लॉक और 15 ब्लॉक के बीच सड़क पर हुई। घायल युवक को तुरंत एलबीएस अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक को झांसा देकर बुलाया घर के बाहर, फिर कर दी हत्या

परिवार के अनुसार, घर में नवजात शिशु के आगमन की खुशियां मनाई जा रही थीं। इसी दौरान बुधवार देर रात दो युवक अचानक से जय सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से कहा कि बाहर उनका किसी से झगड़ा हो गया है। उनके कहने पर जय सिंह और उसके परिवार के अन्य लोग मदद के लिए तुरंत बाहर आए। लेकिन इसी दौरान जय सिंह पर चाकू से हमला कर दिया गया। जिसके कारण उनकी मौत हो गई।दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले में आगे की जांच चल रही है। 

जानकारी अनुसार, पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को धर दबोचा और हत्या में इस्तेमाल चाकू भी जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये हत्या क्यों की गई और क्या इस वारदात में अन्य लोग भी शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें:

दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद, अशोक विहार इलाके में घर में घुसकर 75 लाख रुपये की लूट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।