1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. श्रद्धा हत्याकांड में बड़ी सफलता, जिस हथियार से किए गए थे मृतका के 35 टुकड़े, लग गया पुलिस के हाथ

श्रद्धा हत्याकांड में बड़ी सफलता, जिस हथियार से किए गए थे मृतका के 35 टुकड़े, लग गया पुलिस के हाथ

 Reported By: Atul Bhatia Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Nov 28, 2022 04:15 pm IST,  Updated : Nov 28, 2022 04:15 pm IST

श्रद्धा और आफताब 2018 में डेटिंग ऐप 'बंबल' के जरिए मिले थे। वह 8 मई को दिल्ली आए थे और 15 मई को छतरपुर इलाके में शिफ्ट हो गए थे। 18 मई को आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए। जिन्हें आफताब कई दिनों तक ठिकाने लगाता रहा।

श्रद्धा मर्डर केस- India TV Hindi
श्रद्धा मर्डर केस Image Source : FILE

श्रद्धा हत्याकांड में जांच कर रही दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने श्रद्धा के शव को काटने के लिए जो हथियार इस्तेमाल किए थे, उन्हें बरामद कर लिया है। पुलिस ने जो हथियार बरामद किए हैं, वे आरोपी आफताब के जुर्म को कोर्ट में साबित करने के लिए एक अहम सबूत साबित हो सकते हैं। 

श्रद्धा की अंगूठी दी दूसरी लड़की को 

इसके साथ ही पुलिस ने एक अंगूठी को भी बरामद किया है, जो उसने एक अन्य लड़की को दी थी। जिसे उसने श्रद्धा की हत्या करने के बाद अपने फ्लैट पर बुलाया था। इसे भी पुलिस आरोपी आफताब के खिलाफ एक अहम सबूत के तौर पर पेश अदालत के सामने पेश कर सकती है।  

पूरा मामला क्या था?

आफताब और श्रद्धा दोनों मुंबई में रहते थे। इसके बाद दोनों दिल्ली में शिफ्ट हो गए। श्रद्धा अपने मां-बाप के खिलाफ जाकर आफताब के साथ दिल्ली में रहने लगी। दोनों लिव-इन रिलेशन में दिल्ली के मेहरौली में रह रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहा सुनी होने लगी आफताब ने बताया कि हमारे बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा था। पैसों को लेकर हमारी लड़ाई होती रहती थी। आफताब ने खुलासा किया कि लड़ाई इस हद तक जा पहुंची थी कि मैंने श्रद्धा को मारने के लिए प्लान बना लिया था। उसने 11 मई को प्लान बनाया था लेकिन उस दिन का प्लान फेल हो गया लेकिन 18 मई को श्रद्धा की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया। इसके बाद महरौली के जंगलों में हर रोज फेंका करता था। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।