त्रिपुरा के सबरूम की रहने वाली स्नेहा देबनाथ के मरने से पहले 7 जुलाई का आखिरी सीसीटीवी दिल्ली के महरौली के पर्यावरण काम्प्लेक्स से मिला है। सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि स्नेहा सुबह 5:15 पर घर से अपनी मां के साथ कैब पिकअप करने के लिए जा रही है। 7 जुलाई की शाम तक वापस न आने पर परिवार ने पुलिस में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जानिए क्या बोला कैब का ड्राइवर?
स्नेहा की कल डेड बॉडी दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज के पास यमुना किनारे मिली थी। ड्राइवर ने भी पुलिस को स्नेहा को ड्रॉप करने की बात स्वीकार की थी। परिवार ने स्नेहा का सुसाइड नोट पुलिस दिया था। हालांकि परिवार अभी भी मानने को तैयार नहीं की स्नेहा सुसाइड कर सकती है।
त्रिपुरा के सीएम ने जताया दुख
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने दिल्ली में लापता हुई इस राज्य की एक छात्रा की मौत पर दुख व्यक्त किया है। स्नेहा सात जुलाई को लापता हुई थी। लगभग एक हफ्ते बाद उसका शव बरामद हुआ। मुख्यमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘मैं उसकी (छात्रा की) मौत पर दुख व्यक्त करता हूं और मेरी संवेदना शोक संतप्त परिवार के साथ है। मैं त्रिपुरा भवन, नई दिल्ली के अधिकारियों से परिवार को हर संभव मदद देने का अनुरोध करता हूं।’
सीएम ने कहा कि पुलिस कर रही मामले की जांच
उन्होंने कहा, ‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि उसने नदी में कूदकर आत्महत्या की। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।’ इसके साथ ही सीएम साहा ने कहा कि दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस बलों के संयुक्त प्रयासों से शव बरामद किया गया।
दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ रही थी स्नेहा
बात दें कि मूल रूप से दक्षिण त्रिपुरा जिले के भूराटाली की रहने वाली स्नेहा देबनाथ दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ रही थी। वह 19 साल की थी। उसके माता-पिता हाल ही में दिल्ली में बस गए थे।