1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 'दिल्ली के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद को घोषित किया गया अयोग्य', स्पीकर राम निवास गोयल ने दिया बयान

'दिल्ली के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद को घोषित किया गया अयोग्य', स्पीकर राम निवास गोयल ने दिया बयान

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jun 14, 2024 06:19 pm IST,  Updated : Jun 14, 2024 06:19 pm IST

दिल्ली के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद को विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। ये बयान दिया है दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल ने। बता दें कि बीते दिनों आनंद ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए थे।

Speaker Ram Niwas Goel said Former Delhi minister Raaj Kumar Anand disqualified from membership of a- India TV Hindi
दिल्ली के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने दिल्ली के पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज कुमार आनंद की विधानसभा सदस्यता को रद्द कर दिया गया है। बता दें कि बीते दिनों दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान दिया था। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद यह खबर सामने आई कि राज कुमा आनंद ने शायद बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन कर ली है। बता दें कि बीते दिनों राज कुमार आनंद के इस्तीफे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया था।

10 अप्रैल को राजकुमार आनंद ने दिया था इस्तीफा

इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर 31 मई को आनंद के इस्तीफे पर हस्ताक्षर कर दिया था। बता दें कि राजकुमार आनंद ने 10 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दिया था। हालांकि इस समय अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद थे। ऐसे में उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हो सका। अरविंद केजरीवाल जब अंतरिम जमानत पर बाहर निकले तब उन्होंने इस पर हस्ताक्षर किया। बता दें कि 3 जून को दिल्ली के उपराज्यपाल ने उनके इस्तीफे को राष्ट्रपति के पास भेजा, जिसे राष्ट्रपति ने तत्काल ही स्वीकार कर लिया। 

आम आदमी पार्टी पर लगाए थे गंभीर आरोप

बता दें कि दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने अपने पद से इस्तीफा देते वक्त आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाय था। उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में डूब चुकी है। मैं इस पार्टी में अब और नहीं रह सकता हूं। गौरतलब है कि राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री थे। ईडी ने बीते दिनों राजकुमार आनंद के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान पार्टी ने कहा था कि वह ईडी की रेड से डरकर पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 नें बसपा के टिकट पर राजकुमार आनंद ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा की बांसुरी स्वराज से थे। 

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।