1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Sputnik V के उत्पादक दिल्ली को टीकों की आपूर्ति के लिए राजी हुए- केजरीवाल

Sputnik V के उत्पादक दिल्ली को टीकों की आपूर्ति के लिए राजी हुए- केजरीवाल

 Written By: Bhasha
 Published : May 26, 2021 01:41 pm IST,  Updated : May 26, 2021 01:41 pm IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि स्पुतनिक वी (Sputnik V) के विनिर्माता दिल्ली को इस रूसी कोविड निरोधी टीके की आपूर्ति करने के लिए राजी हो गए हैं लेकिन टीके की कितनी खुराक मिलेंगी यह अभी तय नहीं हुआ है।

Sputnik V producers agree to supply vaccines to Delhi says Kejriwal Sputnik V के उत्पादक दिल्ली को ट- India TV Hindi
Sputnik V के उत्पादक दिल्ली को टीकों की आपूर्ति के लिए राजी हुए- केजरीवाल Image Source : PTI

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि स्पुतनिक वी (Sputnik V) के विनिर्माता दिल्ली को इस रूसी कोविड निरोधी टीके की आपूर्ति करने के लिए राजी हो गए हैं लेकिन टीके की कितनी खुराक मिलेंगी यह अभी तय नहीं हुआ है। केजरीवाल ने यह भी बताया कि दिल्ली में ब्लैक फंगस के करीब 620 मामले हैं और इसके उपचार में इस्तेमाल होने वाले एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की यहां पर कमी है।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘स्पुतनिक वी के विनिर्माताओं के साथ बातचीत चल रही है लेकिन टीके की कितनी खुराकें मिलेंगी इस बारे में अभी कुछ तय नहीं हुआ है। हमारे अधिकारियों और टीका उत्पादकों के प्रतिनिधियों के बीच मंगलवार को भी मुलाकात हुई।’’

द्वारका के वेगास मॉल में दिल्ली के पहले ड्राइव इन थ्रु टीकाकरण केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मॉडर्ना और फाइजर के बनाए टीके बच्चों के लिए उपयुक्त हैं और केंद्र सरकार को बच्चों के टीकाकरण के लिए इन्हें खरीदना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि शुक्रवार को ऐसा एक और टीकाकरण केंद्र खोला जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।