दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की तेज रफ्तार कार से कुचलकर महिला की मौत हो गई। ये दुर्घटना दिल्ली के पंजाबी बाग में हुई। एक्सीडेंट के बाद रात में मौके से सब इंस्पेक्टर भागने लगा। लोगों ने जबरदस्ती रोका, उसी की गाड़ी में घायल महिला को डालकर अस्पताल ले गए। गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद सब इंस्पेक्टर फरार हो गया।
सड़क निर्माण में लगी हुई थी महिला
जांच में पता चला कि पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने अपनी निजी कर से एक महिला को टक्कर मारी है। मृतक महिला मजदूर है। घटना बीती रात की है, जब मृतक महिला सड़क निर्माण के काम में लगी हुई थी। इस दौरान रंजीत नगर पुलिस स्टेशन में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात लकी ने अपनी कार से महिला को टक्कर मार दी। इसके चलते उसकी मौत हो गई।
आरोपी सब इंस्पेक्टर के लिए गए ब्लड सैंपल
पुलिस के मुताबिक, टक्कर लगने के बाद सब इंस्पेक्टर लकी घायल महिला को अपनी गाड़ी में अस्पताल लेकर गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी सब इंस्पेक्टर ने शराब नहीं पी हुई थी। मेडिकल जांच के लिए आरोपी सब इंस्पेक्टर के ब्लड सैंपल लिए गए हैं।
कार की गई जब्त, आरोपी भी गिरफ्तार
आरोपी सब इंस्पेक्टर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसकी कार भी जब्त कर ली गई है। इस घटना के बाद सड़क निर्माण में जुटे मजदूर काफी आक्रोशित हैं। आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।