1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर को ED ने गिरफ्तार किया, 4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी से जुड़ा है ये मामला

तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर को ED ने गिरफ्तार किया, 4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी से जुड़ा है ये मामला

 Reported By: Atul Bhatia, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Feb 16, 2023 01:59 pm IST,  Updated : Feb 16, 2023 02:27 pm IST

तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर को ED ने गिरफ्तार किया है। रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड के पूर्व प्रमोटर मलविंदर सिंह की पत्नी जपना सिंह से 4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में ये गिरफ्तारी की गई है।

Sukesh Chandrasekhar- India TV Hindi
सुकेश चंद्रशेखर Image Source : FILE

नई दिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर को 9 दिन की ED रिमांड में भेजा है। ये गिरफ्तारी नए मामले में हुई है। बता दें कि रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड के पूर्व प्रमोटर मलविंदर सिंह की पत्नी जपना सिंह से 4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में सुकेश के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। 

दिसंबर में सुकेश ने कहा था- AAP को दिए 60 करोड़ रुपए

बता दें कि सुकेश बीते कुछ समय से अपने दावों की वजह से चर्चा में है। दिसंबर 2022 में उसने दावा किया था कि उसने आम आदमी पार्टी को 60 करोड़ रुपए दिए। सुकेश की चार्जशीट में कहा गया है कि दीपक रामनानी से सुकेश चंद्रशेखर की मुलाकात यूनिटेक के प्रमोटर संजय चंद्र के जरिए हुई। सुकेश ने दीपक रामनानी के जरिए अदिति सिंह से 57 करोड़ रुपए लिए। शिवेंद्र मोहन सिंह और मलविंदर से भी उसकी मुलाकात हुई, जो बेल लेने की कोशिश हुई थी। 

ईडी के मुताबिक, सुकेश ने खुद कबूला कि 57 करोड़ कलेक्ट किए गए हैं। सुकेश से मोबाइल और कुछ सामान जब्त किया गया। सुकेश ने बताया है कि इस अमाउंट से जेल अथॉरिटी को गिफ्ट भेजे गए हैं। मोहनराज के लिए गाड़ी खरीदी गई है, जिसमें Lamborgini जैसी 26 लग्जरी गाड़ियां खरीदी गईं। डीजी तिहाड़ संदीप गोयल को 5 करोड़ दिए गए हैं। बी मोहनराज को रियल स्टेट में निवेश के लिए 9 करोड़ दिए गए हैं। 

ये भी पढ़ें- 

दिल्ली: खुद को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी बता रहा था शख्स, दर्ज हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

भारत में है दुनिया का दूसरा सबसे भीड़भाड़ वाला शहर, 10 KM की दूरी तय करने में लग जाता है करीब आधा घंटा, जानें डिटेल्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।