1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: डियर पार्क में पेड़ से लटकता मिला किशोर और किशोरी का शव, सुसाइड की आशंका

दिल्ली: डियर पार्क में पेड़ से लटकता मिला किशोर और किशोरी का शव, सुसाइड की आशंका

 Edited By: Amar Deep
 Published : Mar 23, 2025 01:10 pm IST,  Updated : Mar 23, 2025 01:12 pm IST

राजधानी दिल्ली के साउथ-वेस्ट जिले में स्थित डियर पार्क ने किशोर और किशोरी का शव मिला है। दोनों का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। मामले की जांच की जा रही है।

पेड़ से लटकता मिला किशोर और किशोरी का शव।- India TV Hindi
पेड़ से लटकता मिला किशोर और किशोरी का शव। Image Source : ANI

दिल्ली के साउथ वेस्ट जिले के डियर पार्क में एक लड़के और लड़की के शव पेड़ से लटके मिले। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही हैं। वहीं डियर पार्क में पेड़ से लड़के और लड़की का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

गार्ड ने पुलिस को दी सूचना

दरअसल, पूरा मामला दक्षिण दिल्ली के हौज खास इलाके के डियर पार्क का है। यहां रविवार सुबह एक किशोर और किशोरी का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने मामले में आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार, डियर पार्क के एक सुरक्षा गार्ड ने सुबह छह बजकर 31 मिनट पर पीसीआर को फोन कर शव मिलने की सूचना दी। पुलिस ने बताया कि मृतक किशोर और किशोरी की उम्र करीब 17 वर्ष है। किशोर ने काले रंग की टी-शर्ट और नीले रंगे की जींस पहनी हुई थी तथा किशोरी ने हरे रंग के कपड़े पहने थे। 

एक ही रस्सी से लगाई फांसी

एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अब तक कोई 'सुसाइड नोट' बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले में जांच जारी है। यह भी पता चला है कि लड़के और लड़की ने पेड़ की टहनी पर एक ही नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाई थी। मौके पर क्राइम ब्रांच की टीम को भी निरीक्षण के लिए बुलाया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 

नोएडा में शख्स ने पिता की चाकू घोंपकर की हत्या, खुद के सीने पर भी किया वार; सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

चंडीगढ़ में पाकिस्तानी हैंड ग्रेनेड से किया गया था हमला, NIA की चार्जशीट में सामने आई बड़ी जानकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।