1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के नामी स्कूल में 3 साल की बच्ची से यौन शोषण, 4 बार हुई शिकार; ड्राइवर गिरफ्तार

दिल्ली के नामी स्कूल में 3 साल की बच्ची से यौन शोषण, 4 बार हुई शिकार; ड्राइवर गिरफ्तार

 Reported By: Kumar Sonu Written By: Malaika Imam
 Published : Aug 31, 2026 09:20 am IST,  Updated : Aug 31, 2026 09:35 am IST

स्कूल बस के ड्राइवर ने तीन साल की एक नर्सरी छात्रा को चॉकलेट का लालच देकर कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS.COM

दिल्ली के बवाना इलाके के एक प्रतिष्ठित स्कूल में तीन साल की नर्सरी छात्रा से यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल बस के ड्राइवर विकास ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर उसके साथ कई बार यौन शोषण किया। बच्ची के परिवार वालों को घटना का पता तब चला, जब 19 अगस्त की रात बच्ची के निजी अंगों पर चोट के निशान दिखाई दिए।

मां के पूछने पर "बैड अंकल" के बारे में बताया

पीड़िता की मां ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने स्कूल में मौजूद एक "बैड अंकल" के बारे में बताया, जो उसे चॉकलेट देता था। बच्ची आरोपी का नाम नहीं बता पा रही थी, जिसके बाद परिजनों ने स्कूल प्रशासन को मामले की जानकारी दी। 24 अगस्त को स्कूल में बच्ची को फोटो और CCTV फुटेज दिखाए गए, जिसे देखकर बच्ची ने आरोपी ड्राइवर विकास की पहचान की।

इसके बाद, पुलिस को सूचना दी गई और POCSO एक्ट की धाराओं में FIR दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी विकास को स्कूल परिसर से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी करीब 8 महीने से स्कूल बस चला रहा था। CCTV फुटेज में आरोपी को जेब में चॉकलेट लेकर घूमते हुए देखा गया।

आरोपी के मोबाइल में मिले अन्य बच्चों के वीडियो

आरोप है कि आरोपी ने बच्ची को बाथरूम जाते समय पीछा किया, चॉकलेट दी और सीढ़ियों के नीचे उसके साथ यौन शोषण किया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बच्ची का कथित तौर पर चार बार यौन शोषण किया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसमें छोटे बच्चों को चॉकलेट खिलाते हुए कई वीडियो मिले हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे बच्चों की पहचान और काउंसलिंग कराई जा रही है। स्कूल परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।

खाली स्लीपर बस में छात्रा से गैंगरेप

वहीं, दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके से एक छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। एक खाली स्लीपर बस के अंदर 11वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दरिंदगी हुई। गैंगरेप के आरोपी बस के ड्राइवर और कंडक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें-

अंकित बालियान के हत्यारे पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल, शामली में हुआ एनकाउंटर

बारिश अभी नहीं थमेगी! UP-बिहार-झारखंड समेत 18 राज्यों में फिर आफत, फ्लैश फ्लड से लेकर भूस्खलन तक का खतरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।