1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. बेल्ट में छिपाकर ले आया 5.58 करोड़ का सोना, दिल्ली में पकड़ा गया, Video देख हो जाएंगे हैरान

बेल्ट में छिपाकर ले आया 5.58 करोड़ का सोना, दिल्ली में पकड़ा गया, Video देख हो जाएंगे हैरान

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 16, 2026 11:50 pm IST,  Updated : May 16, 2026 11:50 pm IST

अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह से सोने की तस्करी के मामले बढ़े हैं। यह रिकवरी भी इसी मामले से जुड़ी है। जब्त किए गए सोने की कीमत 5 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

Gold- India TV Hindi
दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया सोना Image Source : X/ANI

दिल्ली एयरपोर्ट में अधिकारियों ने एक अमेरिकी नागरिक को सोने के 115 बिस्कुट के साथ पकड़ा है। पकड़े गए सोने के सभी बिस्कुट का कुल वजन 3565 ग्राम है। मौजूदा भाव के अनुसार इसकी कुल कीमत 5.58 करोड़ होगी। सीमा शुल्क अधिकारियों ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक से तस्करी कर लाए गए सोने के 115 बिस्कुट जब्त किए हैं, जिसका कुल वजन साढ़े तीन किलोग्राम है। 

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर सोने को विशेष रूप से डिजाइन की गई बेल्ट में छिपा रखा था। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, वरिष्ठ सीमा शुल्क अधिकारी तस्करी की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि यह जब्ती पिछले सप्ताह सोने की तस्करी के प्रयासों में आई वृद्धि से सीधे तौर पर जुड़ी है। 

कस्टम ड्यूटी बढ़ने के बाद बढ़ी तस्करी

अधिकारियों का कहना है कि सोने पर कस्टम ड्यूटी छह प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किए जाने से अवैध कारोबार के तौर-तरीकों में बदलाव आया है। बयान के अनुसार, प्रति किलोग्राम मुनाफा काफी बढ़ने के कारण अंतरराष्ट्रीय गिरोहों ने तस्करी के बेहद जटिल तरीके अपनाए हैं। बयान में कहा गया कि इस संबंध में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने यात्री को अंतरराष्ट्रीय आगमन टर्मिनल पर रोका। 

15 मई को भारत पहुंचा था आरोपी

आरोपी 15 मई को सैन फ्रांसिस्को से यहां पहुंचा था। वह एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-4174 से आया था और कथित तौर पर चुपके से 'ग्रीन चैनल' पार करने का प्रयास कर रहा था। तलाशी के दौरान यात्री की पैंट की अंदरूनी जेबों और विशेष रूप से तैयार बेल्ट में छिपाकर रखी गई सोने के 115 बिस्कुट बरामद की गईं। जब्त किया गया सोना 24 कैरेट था और उसका कुल वजन 3,565 ग्राम था। यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें-

सिल्वर बार के आयात पर सरकार की सख्ती, प्रतिबंधित श्रेणी में डाला, इंपोर्ट के लिए सरकारी अनुमति जरूरी

दिल्ली हज कमेटी की पहल: हज यात्रियों को बसों की जगह मेट्रो से एयरपोर्ट तक ले जाया गया

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।