1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली हज कमेटी की पहल: हज यात्रियों को बसों की जगह मेट्रो से एयरपोर्ट तक ले जाया गया

दिल्ली हज कमेटी की पहल: हज यात्रियों को बसों की जगह मेट्रो से एयरपोर्ट तक ले जाया गया

 Reported By: Sanjay Sah Edited By: Khushbu Rawal
 Published : May 15, 2026 11:44 pm IST,  Updated : May 16, 2026 10:41 pm IST

पीएम मोदी की अपील के बाद दिल्ली हज कमेटी ने सराहनीय प्रयास किया है। आज हज यात्रियों को बसों की जगह मेट्रो से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचाया गया।

हज यात्री- India TV Hindi
हज यात्री Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली हज कमेटी ने पवित्र यात्रा पर सऊदी अरब जा रहे हज यात्रियों को शुक्रवार को बसों की जगह मेट्रो के माध्यम से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचाया। हज कमेटी ने ईंधन बचाने और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के मद्देनजर हज यात्रियों को ले जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल किया है।

PM मोदी ने की थी अपील

पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को अपने व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में मितव्ययता से काम करते हुए अनावश्यक खर्चों में कटौती करने और ईंधन संकट का मुकाबला करने के लिए मेट्रो और ट्रेन से यात्रा को प्राथमिकता देने को कहा था।

पीएम मोदी इस अपील और देश के प्रति उनकी सच्ची भावना को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली हज कमेटी ने फैसला लिया कि हज यात्री बसों और बड़े वाहन काफिलों के बजाय दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के माध्यम से नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से एयरपोर्ट टर्मिनल-3 तक यात्रा करें। इस पहल से ईंधन की बचत होगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और लोगों में सार्वजनिक परिवहन के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

दिल्ली हज कमेटी का सराहनीय प्रयास

एक बयान के मुताबिक, कमेटी ने ईंधन बचाने और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के मद्देनजर हज यात्रियों को ले जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल किया है। इसमें कहा गया है कि हज यात्रा 2026 के यात्रियों को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दिल्ली राज्य हज कमेटी द्वारा लगाए गए हज शिविर से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के टर्मिनल 3 तक एयरलाइन एक्सप्रेस-वे-मेट्रो से ले जाया गया। बयान के अनुसार, कमेटी हज यात्रियों को बसों से एयरपोर्ट लेकर जाती थी।

18 अप्रैल से चल रहा हज यात्रियों की रवानगी का सिलसिला

हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने कहा कि प्रधानमंत्री की ईधन और ऊर्जा बचाने की अपील का पालन करना सभी देशवासियों का कर्तव्य है और दिल्ली हज कमेटी इसके लिए प्रतिबद्ध है। इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक हज के लिए दिल्ली से सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का के लिए हज यात्रियों की रवानगी का सिलसिला पिछले 18 अप्रैल से चल रहा है। हज ईद उल अज़हा (बकरीद) के मौके पर किया जाता है जो इस महीने के अंत में है।

यह भी पढ़ें-

सीएम मोहन यादव ने मेट्रो में किया सफर, ईंधन बचाने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने का दिया संदेश

राजस्थान: CM भजनलाल ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या सीमित की, ईंधन बचत पर दिया जोर, PM मोदी की अपील का असर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।