1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. शातिर आफताब ने तालाब में फेंका था श्रद्धा का सिर! दिल्ली पुलिस खाली कराने में जुटी

शातिर आफताब ने तालाब में फेंका था श्रद्धा का सिर! दिल्ली पुलिस खाली कराने में जुटी

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Nov 20, 2022 05:06 pm IST,  Updated : Nov 20, 2022 06:30 pm IST

श्रद्धा मर्डर केस में रोज नई नई परतें खुल रही हैं। इसी बीच दिल्ली पुलिस को पुख्ता जानकारी लगी है कि आफताब ने श्रद्धा का मर्डर करने के बाद उसके सिर को एक पानी से भरे गहरे तालाब में फेंक दिया था। इस तालाब को अब खाली कराया जा रहा है। इसी बीच दिल्ली पुलिस दिन रात हर एंगल से जांच में जुटी है।

Shraddha Murder Case- India TV Hindi
Shraddha Murder Case Image Source : FILE

श्रद्धा मर्डर केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। लेकिन पुलिस के हाथ अहम सुराग अभी तक नहीं लगे हैं। इसी बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक श्रद्धा ने पानी से भरे और गहरे तालाब में श्रद्धा का कटा सिर फेंका था। अब दिल्ली पुलिस इस तालाब को खाली कराने में जुट गई है। यह तालाब गहरा है, इसे खाली कराना आसान नहीं है। उधर, दिल्ली पुलिस मुंबई में भी सुराग ढूंढने के लिए छानबीन कर रही है। इस दौरान आफताब के परिवार अभी तक नहीं ढूंढा जा सका है। फोन भी बंद आ रहे हैं। 

दिल्ली पुलिस निगम कर्मचारियों के साथ तालाब खाली कराने में जुटी

शातिर आफताब के अपराध को बेनकाब करने के लिए दिल्ली पुलिस दिन रात जांच में जुटी है। रविवार को दिल्ली पुलिस नगर निगम के कर्मचारियों के साथ एक तालाब को खाली कराने में लगी है। क्योंकि पुलिस को इस बात की पुख्ता इनफॉर्मेशन मिली है कि आरोपी ने दिल्ली के छतरपुर एन्क्लेव स्थित इसी तालाब में श्रद्धा का सिर फेंका था। इसे खाली कराने के लिए कई लोगों की टीम मशीनरी के साथ जुटी हुई है। 

बयान बार बार बदल रहा है आफताब

आफताब ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है कि उसने श्रद्धा को मारा है और उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए हैं। फिर उसे अपने 300 लीटर के फ्रिज में रखा। फिर कई दिनों तक श्रद्धा के शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाता रहा। हालांकि वह अपना बयान बार बार बदल रहा है। इसी बीच सबूतों का पता लगाने के लिए दिल्ली पुलिस कई राज्यों में खाक छान रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।