1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. VIDEO: हाशिम बाबा गैंग का शूटर सोनू मटका एनकाउंटर में ढेर, जानें उसकी क्राइम कुंडली

VIDEO: हाशिम बाबा गैंग का शूटर सोनू मटका एनकाउंटर में ढेर, जानें उसकी क्राइम कुंडली

 Reported By: Kumar Sonu,,  Vishal Singh, Edited By: Kajal Kumari
 Published : Dec 14, 2024 08:52 am IST,  Updated : Dec 14, 2024 09:10 am IST

हाशिम बाबा के गैंग का शूटर, कई हत्याओं और वारदातों के आरोपी सोनू मटका की एनकाउंटर में मौत हो गई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एसटीएफ की टीम से उसकी भिड़ंत हो गई थी।

sonu matka encounter- India TV Hindi
सोनू मटका की एनकाउंटर में मौत

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एसटीएफ की ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर के दौरान कुख्यात सोनू मटका की गोली लगने से मौत हो गई। सोनू मटका हाशिम बाबा गैंग का शूटर था और दिवाली की रात चाचा भतीजे की भी उसने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोनू मटका के मेरठ में होने की जानकारी  मिली थी जिसके बाद शनिवार की तड़के दिल्ली की स्पेशल सेल की टीम में घेराबंदी की थी और दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपीएसटीएफ ने मेरठ में गैंगस्टर सोनू उर्फ मटका का एनकाउंटर कर उसे ढेर कर दिया है।

देखें वीडियो

एनकाउंटर में गैंगस्टर सोनू मटका की मौत 

सोनू मटका ने दिवाली वाले दिन शाहदरा इलाके में चाचा भतीजा को गोली मारी थी। इस वारदात के बाद बदमाश सोनू फरार चल रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपीएसटीएफ को यह जानकारी मिली कि सोनू मटका मेरठ आने वाला है। इसके बाद उसे गिरफ्तार करने के लिए यूपी एसटीएफ और स्पेशल सेल ने एक जॉइंट ऑपरेशन करते हुए ट्रैप लगाया और जैसे ही सोनू मटका को आते देखा तो उसे रोकने की कोशिश की लेकिन सोनू भागने लगा और पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम की तरफ से भी गोली चलाई गई जिसमें सोनू मटका की मौके पर ही मौत हो गई। 

सोनू मटका की क्राइम कुंडली

सोनू उर्फ मटका हाशिम बाबा गैंग का शूटर था और उसके ऊपर एक दर्जन के करीब हत्या और डकैती के मुकदमे दिल्ली और यूपी में दर्ज थे। गैंगस्टर सोनू उर्फ मटका के ऊपर पुलिस ने ₹50000 का इनाम भी रखा हुआ था। फरार सोनू मटका की कब से तलाश चल रही थी।

सोनू मटका के पास से बरामद चीजें

1-1 pistol 30 bore
2-1 pistol 32 bore
3- 10 live cartridges
4- bike hero Honda spelndour

ये भी पढ़ें:
असम: मंदिर परिसर में गैंगरेप की घिनौनी वारदात, नौ में से आठ गिरफ्तार, महिला की तलाश जारी
बेटी के साथ रिश्तेदार ने की अश्लील हरकत, पिता ने फिर फिल्मी स्टाइल में कुवैत से आकर कर दी हत्या

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।