1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 'बेसब्री से कर रहे थे इंतजार...' CAG रिपोर्ट को लेकर क्या बोले प्रवेश वर्मा? पूर्व की केजरीवाल सरकार को दी सीधी चेतावनी

'बेसब्री से कर रहे थे इंतजार...' CAG रिपोर्ट को लेकर क्या बोले प्रवेश वर्मा? पूर्व की केजरीवाल सरकार को दी सीधी चेतावनी

 Published : Feb 25, 2025 12:41 pm IST,  Updated : Feb 25, 2025 12:46 pm IST

दिल्ली विधानसभा में सीएजी की रिपोर्ट पेश कर दी गई है। ऐसे में अब पूर्व की आप सरकार पर कई तरह के संकट मंडरा सकते हैं। विधानसभा में सीएजी रिपोर्ट पेश होने से पहले डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा ने बड़ा बयान दिया है।

डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा और अरविंद केजरीवाल- India TV Hindi
डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा और अरविंद केजरीवाल Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली विधानसभा में आज नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट पेश कर दी गई। सीएजी रिपोर्ट पेश किए जाने से पहले विधानसभा से आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी 22 विधायकों को दिनभर के लिए सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, विधानसभा में सीएजी रिपोर्ट पेश होने से पहले डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा ने पूर्व की आप सरकार में शामिल मंत्रियों कड़ी चेतावनी दी है।

भ्रष्टाचार को करेंगे उजागर

दिल्ली सरकार में डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को कहा कि आज पेश की जाने वाली सीएजी रिपोर्ट आम आदमी पार्टी (AAP) के 'भ्रष्टाचार' को उजागर करेगी। वर्मा ने कहा कि रिपोर्ट पार्टी के गलत कामों की सीमा को उजागर करेगी और इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली के लोगों और करदाताओं का फायदा उठाया गया है। 

इस रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार

डिप्टी सीएम वर्मा ने कहा, 'जिस सीएजी रिपोर्ट का हम बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार आ गई है। आज हम आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार की सीमा को उजागर करेंगे। हम देखेंगे कि यह कितना गंभीर था। दिल्ली के लोगों को लूटा गया है और करदाताओं का फायदा उठाया गया है।' 

जिन्होंने की लूट, उसे करना होगा वापस- मंत्री सूद

दिल्ली सरकार के एक अन्य मंत्री आशीष सूद ने कहा कि जिन्होंने लोगों से लूट की है, उन्हें अब इसे वापस करना होगा। उन्होंने कहा , 'सभी की नजर सीएजी और रिपोर्ट में पाई जाने वाली अनियमितताओं पर है। जिसने लोगों से लूट की है, उसे इसे वापस करना होगा।' 

मंत्रियों को भेजा जाएगा जेल- विधायक नेगी

भाजपा विधायक रविंदर सिंह नेगी ने कहा, 'हम तैयार हैं, आज कैग रिपोर्ट पेश की जाएगी। उनके ( AAP) द्वारा किए गए सभी भ्रष्टाचार की वसूली उनसे की जाएगी। कैग रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी और उनके आधे से अधिक मंत्रियों को जेल भेजा जाएगा।'

सीएम रेखा गुप्ता ने पेश की CAG रिपोर्ट

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में सीएजी की रिपोर्ट पेश की। सीएजी रिपोर्ट में पिछली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के दौरान हुई वित्तीय अनियमितताओं को उजागर करने की उम्मीद है। दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'सीएजी रिपोर्ट आप के काले कारनामों की एक सूची है। हमने चुनावों के दौरान दिल्ली की जनता से वादा किया था कि जिसने भी भ्रष्टाचार किया है, उसे जवाब देना होगा।' (एएनआई-इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।